फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Alert: एलआईसी ग्राहक हो जाएं सावधान, अगर किया ये काम, तो होगा बड़ा नुकसान

Fri, 17 Dec 2021 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
LIC Alert LIC policy holder beware never do these things otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की विभिन्न योजनाओं में निवेश करते हैं। हालांकि, आज के इस दौर में जिस तेजी से लोगों का झुकाव निवेश और बाकी चीजों की तरफ बढ़ा है। उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड और जालसाजी का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों को शिकार बनाने के लिए एलआईसी के 'लोगो' का इस्तेमाल किया गया है। इसी को लेकर एलआईसी ऑफ इंडिया ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। एलाआईसी ने ग्राहकों को आगाह करते हुए बताया है कि वो इस तरह की संस्थाओं से सतर्क रहें, जो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उसके 'लोगो' का इस्तेमाल करके ग्राहकों को फंसाने का काम कर रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी के इस अलर्ट के बारे में विस्तार से -

LIC Alert LIC policy holder beware never do these things otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : LIC

एलआईसी के मुताबिक जालसाज और बेईमान एजेंट एलआईसी से मिलती जुलती वेबसाइट और ऐप को बनाकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। वो एलआईसी के डोमेन और ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर ग्राहकों को बीमा जैसी सेवाओं को देने की आड़ में फ्रॉड करने का काम करते हैं।

LIC Alert LIC policy holder beware never do these things otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोग इस तरह की जालसाजी का शिकार हुए हैं। ऐसे में उनको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ा। एलआईसी ने लोगों को इस तरह के भ्रामक वेबसाइट्स और ऐप्स के जाल में फंसने से आगाह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Alert LIC policy holder beware never do these things otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : LIC

लोगों को आगाह करते हुए एलआईसी ने ग्राहकों से कहा है कि पॉलिसी से जुड़ी जानकारी के लिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर ही विजिट करें। एलआईसी की इस आधिकारिक वेबसाइट पर आप उसकी सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed