फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड की फोटोकॉपी हर जगह देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकते हैं बड़े फ्रॉड का शिकार

Wed, 14 Oct 2026 07:49 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 14 Oct 2026 07:49 PM IST
सार

Prevent Aadhaar Card Fraud: आज के समय हर दिन साइबर फ्रॉड की खबरें देखने को मिलती हैं। क्या आपने कभी सोचा है इन ठगों के पास लोगों की निजी जानकारी कैसे पहुंचती है? इसके कई माध्यम हो सकते हैं, जिसमें एक प्रमुख माध्यम हमारी ही अपनी गलतियां होती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Keep These Essential Safety Rules in Mind Before Sharing Aadhaar Copies to Avoid Financial Frauds
आधार कार्ड फोटोकॉपी सुरक्षा - फोटो : AI

Aadhaar Photocopy Safety Rules: आज के दौर में होटल चेकिंग से लेकर सिम कार्ड खरीदने या बैंक खाता खुलवाने तक हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना सोचे-समझे किसी भी अज्ञात जगह पर अपने आधार की फोटोकॉपी देना आपको बड़े वित्तीय नुकसान में डाल सकता है? साइबर अपराधी आपकी इसी लापरवाही का फायदा उठाकर आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी करवा सकते हैं या आपके बैंक खाते में सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं। 



इसी खतरे से बचाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए इस लेख में बहुत आसान भाषा में समझते हैं कि आधार फोटोकॉपी शेयर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Trending Videos
Keep These Essential Safety Rules in Mind Before Sharing Aadhaar Copies to Avoid Financial Frauds
साधारण फोटोकॉपी की जगह मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe Stock

साधारण फोटोकॉपी की जगह मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें

  • जब भी किसी सामान्य जगह पर पहचान पत्र देना हो, तो हमेशा मास्क्ड आधार का उपयोग करें।
  • इसमें आधार कार्ड के शुरुआती आठ अंक छिपे रहते हैं और केवल आखिरी चार अंक ही दिखाई देते हैं।
  • इससे आपकी गोपनीयता पूरी तरह बरकरार रहती है और कोई इसका गलत फायदा नहीं उठा सकता।
Keep These Essential Safety Rules in Mind Before Sharing Aadhaar Copies to Avoid Financial Frauds
फोटोकॉपी पर इस्तेमाल का उद्देश्य लिखें - फोटो : Adobe Stock

फोटोकॉपी पर इस्तेमाल का उद्देश्य लिखें

  • अगर आपको किसी मजबूरी में अपने आधार की फिजिकल फोटोकॉपी देनी भी पड़े, तो उस पर नीली या काली स्याही से क्रॉस लाइन खींचकर उसका स्पष्ट उद्देश्य लिख दें।
  • उदाहरण के लिए, "केवल सिम कार्ड वेरिफिकेशन के लिए" लिखकर साथ में तारीख दर्ज कर दें, ताकि कोई दूसरी जगह इसका दुरुपयोग न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Keep These Essential Safety Rules in Mind Before Sharing Aadhaar Copies to Avoid Financial Frauds
अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक रखें - फोटो : फ्रीपिक

अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक रखें

  • अपने आधार डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखने का सबसे असरदार तरीका बायोमेट्रिक लॉकिंग है।
  • आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट या एम-आधार ऐप के जरिए अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा को आसानी से लॉक कर सकते हैं।
  • इससे कोई भी व्यक्ति आपकी उंगलियों के निशान से धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
Keep These Essential Safety Rules in Mind Before Sharing Aadhaar Copies to Avoid Financial Frauds
समय-समय पर अपनी आधार हिस्ट्री चेक करते रहें - फोटो : Adobe Stock

समय-समय पर अपनी आधार हिस्ट्री चेक करते रहें

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को हमेशा एक्टिव रखें ताकि हर आधार वेरिफिकेशन का ओटीपी तुरंत आपको मिल सके।
  • इसके अलावा, समय-समय पर यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर अपनी आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करते रहें कि कहीं आपके आधार का कोई संदिग्ध या गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है।
  • इतना ही नहीं आधार कार्ड की फोटोकॉपी हर दुकान पर नहीं करानी चाहिए, सिर्फ भरोसेमंद दुकानों पर ही फोटोकॉपी कराएं।
  • साथ ही कोशिश करें कि बार-बार आपके अलग-अलग दुकानों पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी न करानी पड़े, इससे बचने के लिए आप एक बार में कई फोटोकॉपी करा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed