Kamdhenu Bima Yojana: देश में एक बड़ी आबादी पशुपालन से जुड़ी है। बीते कुछ समय में लंपी त्वचा रोग के कहर से कई पशुओं की जान गई। ऐसे में पशुपालन क्षेत्र से जुड़े लोग लंपी वायरस से काफी प्रभावित हुए हैं। उत्तर भारत में भी लंपी वायरस के चलते लाखों पशुओं की जान गई। इस कारण देशभर के कई लोग, जो पशुपालन से जुडे़ थे। उन्हें एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। गौरतलब बात है कि पशुपालकों के लिए कई राज्य सरकारों ने राहत पैकेज का एलान किया। वहीं बजट पेश करते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य के पशुपालकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने बजट पेश करते हुए कामधेनु बीमा योजना शुरू करने का एलान किया है। इस स्कीम के अंतर्गत लंपी रोग से मरने वाली गायों के लिए मुआवजा दिया जाएगा। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Kamdhenu Bima Yojana: पशु की मृत्यु होने पर सरकार दे रही है 40 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 12 Feb 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन