स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये बेहद जरूरी खबर है। आपके डिवाइस को टारगेट करने वाला खतरनाक जोकर वायरस एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। ये वायरस एंड्राइड फोन यूजर्स को खतरे में डाल सकता है और आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है। ऐसे में आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ये जोकर वायरस मैलवेयर को एंड्राइड ऐप्स में छिपाने के लिए जाना जाता है। इसका पता पहली बार 2017 में चला था। अब ये फिर से गूगल प्ले स्टोर पर आ गया है। कहा जा रहा है कि जोकर मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद एक ऐप में पाया गया है और इसे करीब 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड भी किया जा चुका है। यानी लाखों एंड्रॉयड यूजर्स जोकर वायरस से प्रभावित हो सकते हैं। अगर आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है तो अपने फोन को तुरंत चेक कर लीजिए क्योंकि जोकर मैलवेयर न सिर्फ आपका डेटा खाली कर सकता है, बल्कि पैसे भी उड़ा सकता है।
{"_id":"61c18a2b61aa2045160396aa","slug":"joker-virus-alert-joker-malware-targeting-android-devices-know-how-to-safe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joker Virus Alert: फिर से एक्टिव हुआ जोकर वायरस, स्मार्टफोन यूजर्स का बैंक खाता हो सकता है खाली, जानिए बचने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Joker Virus Alert: फिर से एक्टिव हुआ जोकर वायरस, स्मार्टफोन यूजर्स का बैंक खाता हो सकता है खाली, जानिए बचने का तरीका
Tue, 21 Dec 2021 04:30 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 21 Dec 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
जोकर वायरस से बचने के तरीके
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोकर वायरस से बचने के तरीके
- फोटो : istock
कैसे देता है धोखा?
- ये मैलवेयर नए इमोजी के साथ आपके एसएमएस टेक्स्टिंग को और मजेदार बनाने का दावा करता है। इस नए ऐप में दिया गया फ्लीसवेयर यूजर्स को किसी पेड सर्विस पर क्लिक करने के लिए मजबूर करता है। ऐसे में यूजर्स न चाह कर भी प्रीमियम सर्विस को सब्सक्राइब कर लेते हैं और उनका अकाउंट खाली हो जाता है।
जोकर वायरस से बचने के तरीके
- फोटो : istock
बचने के लिए क्या करें
- अगर आपने भी कलर मैसेज ऐप को डाउनलोड कर रखा है तो आप इसे तुरंत अपने फोन से हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोकर वायरस से बचने के तरीके
- फोटो : istock
- ऐप हटाना ही काफी नहीं है, क्योंकि अगर इस ऐप ने आपसे सब्सक्रिप्शन सर्विस एक्टिव करवाया है तो आपको उसे भी कैंसिल करना होगा।
विज्ञापन
जोकर वायरस से बचने के तरीके
- फोटो : istock
- इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और मेनू में सब्क्रिप्शन के लिए आगे बढ़ना होगा। उन सभी प्रीमियम मेंबरशिप की जांच करें जिनके लिए आपने साइन अप किया है।