फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्वाइंट बैंक अकाउंट में किसे मिलता है ATM कार्ड? जानें बैंक का जरूरी नियम

Sun, 11 Oct 2026 05:54 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 11 Oct 2026 05:54 PM IST
सार

Joint Account Debit Card Eligibility: जो लोग ज्वाइंट बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, उनके मन में अक्सर एक बड़ा सवाल रहता है कि खाते से जुड़ा एटीएम कार्ड दोनों में से किसे मिलेगा। आइए, इस लेख में इसी के बारे में आसान भाषा में समझते हैं।

विज्ञापन
Joint Bank Account ATM Card Rules: Know Who Gets Debit Card and Account Operating Modes Explained
ज्वाइंट बैंक अकाउंट नियम - फोटो : AI

Joint Bank Account ATM Rules: जब दो या दो से अधिक लोग मिलकर बैंक में एक साझा खाता खुलवाते हैं, तो उसे ज्वाइंट बैंक अकाउंट कहा जाता है। अक्सर पति-पत्नी, माता-पिता या व्यावसायिक साझेदार मिलकर ऐसा खाता खुलवाते हैं ताकि पैसों का लेनदेन आसान हो सके। हालांकि, ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते समय कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि एटीएम या डेबिट कार्ड किसे मिलेगा।



बैंक के नियमों के अनुसार, एटीएम कार्ड की पात्रता इस बात पर निर्भर करती है कि आपने खाते को किस मोड में खुलवाया है। सही मोड का चुनाव करके दोनों खाताधारक अलग-अलग एटीएम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ज्वाइंट अकाउंट में एटीएम कार्ड से जुड़े नियम क्या हैं।

Trending Videos
Joint Bank Account ATM Card Rules: Know Who Gets Debit Card and Account Operating Modes Explained
'आइदर और सर्वाइवर' मोड के नियम - फोटो : Freepik

'आइदर और सर्वाइवर' मोड के नियम

  • अगर ज्वाइंट अकाउंट 'आइदर और सर्वाइवर' मोड में खोला गया है, तो दोनों खाताधारकों को अलग-अलग एटीएम कार्ड मिल सकते हैं।
  • इस मोड में दोनों खाताधारक स्वतंत्र रूप से लेनदेन कर सकते हैं और दोनों के नाम से अलग-अलग डेबिट कार्ड जारी किए जाते हैं।
Joint Bank Account ATM Card Rules: Know Who Gets Debit Card and Account Operating Modes Explained
'जॉइंटली' ऑपरेटेड खाते में एटीएम कार्ड - फोटो : फाइल

'जॉइंटली' ऑपरेटेड खाते में एटीएम कार्ड

  • अगर खाता 'जॉइंटली' मोड में खोला गया है, तो किसी भी लेनदेन के लिए सभी खाताधारकों के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं।
  • ऐसे खातों में आमतौर पर किसी को भी एटीएम कार्ड जारी नहीं किया जाता, क्योंकि एटीएम से बिना दूसरे की अनुमति के पैसे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Joint Bank Account ATM Card Rules: Know Who Gets Debit Card and Account Operating Modes Explained
बैंक - फोटो : Adobe Stock

प्राइमरी और सेकेंडरी अकाउंट होल्डर का नियम

  • बैंक आमतौर पर प्राथमिक खाताधारक के नाम पर ही डिफाल्ट रूप से एटीएम कार्ड जारी करता है।
  • हालांकि, अगर सेकेंडरी होल्डर भी एटीएम कार्ड चाहता है, तो दोनों खाताधारकों के लिखित आवेदन और सहमति के बाद ही दूसरा डेबिट कार्ड जारी किया जाता है।
विज्ञापन
Joint Bank Account ATM Card Rules: Know Who Gets Debit Card and Account Operating Modes Explained
सुरक्षा नियम और लेनदेन की जिम्मेदारी - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षा नियम और लेनदेन की जिम्मेदारी

  • ज्वाइंट अकाउंट में मिलने वाले दोनों एटीएम कार्डों की पिन और सुरक्षा की जिम्मेदारी खाताधारकों की होती है।
  • अगर कोई एक खाताधारक एटीएम से पैसे निकालता है, तो उसका एसएमएस अलर्ट दोनों खाताधारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed