फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio Recharge Plans: जियो के इन प्लान्स में मिलेगी 1 साल की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग के साथ उठा सकेंगे ओटीटी का मजा

Wed, 02 Mar 2022 11:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
Jio Recharge plans jio one year validity plans validity benefits know all details about this
Jio one year recharge plans - फोटो : Twitter

ये सूचना क्रांति का दौर है। तकनीक के विकास ने आज हम सभी को करीब लाकर खड़ा कर दिया है। डिजिटल दुनिया ने दूरियों की बंदिशों को खत्म करने का काम किया है। इसी वजह से आज की इस दुनिया को वैश्वीकरण की संज्ञा दी गई है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने विश्व को एक वर्चुअल आयाम में ढाला है। हालांकि इंटरनेट का लुत्फ उठाने के लिए आपके पास टेलीकॉम सेवाओं का होना बहुत जरूरी है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग जियो की टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे कई उपभोक्ता हैं, जिन्हें बार-बार मोबाइल को रिचार्ज कराना पसंद नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें कराने के बाद आपको लंबे समय के लिए मोबाइल रिचार्ज करने से छुट्टी मिल जाएगी। जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी मजा मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में विस्तार से -

Jio Recharge plans jio one year validity plans validity benefits know all details about this
Jio one year recharge plans - फोटो : istock

जियो का 3119 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 3119 रुपये है। इस प्लान की वैधता कुल 365 दिनों की है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS रोजाना भेजने की सुविधा मिल रही है।

Jio Recharge plans jio one year validity plans validity benefits know all details about this
Jio one year recharge plans - फोटो : Istock

इसके अलावा प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। प्लान में आपको जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Recharge plans jio one year validity plans validity benefits know all details about this
Jio one year recharge plans - फोटो : Istock

जियो का 4199 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 3GB डाटा मिल रहा है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS रोजाना भेजने की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
Jio Recharge plans jio one year validity plans validity benefits know all details about this
Jio one year recharge plans - फोटो : Istock

इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा आप जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड को भी एक्सेस कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed