फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Wed, 02 Mar 2022 11:03 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today know the latest price of gold and silver here
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock

आज एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 45 रुपये की कमी आई है। ऐसे में उसकी आज की कीमत 51,771 रुपये है। वहीं बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमत में 29 रुपये का मामूली उछाल आया है। आज 1 किलो चांदी की कीमत 67,028 रुपये है। ऐसे में आज चांदी की कीमत में 0.04 प्रतिशत की वृद्धि आई है। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर सोने और चांदी की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है। विश्वभर में बड़े पैमाने पर लोग सोने और चांदी को एक निवेश के विकल्प के तौर पर देखते हैं। बीते सालों में दोनों की कीमतों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। इसके अलावा सोने और चांदी का इस्तेमाल आभूषणों के रूप में भी किया जाता है। अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने या उन्हें खरीदने जा रहे हैं, तो उनकी आज की कीमतों को जान लेना चाहिए। 

Gold Silver Price Today know the latest price of gold and silver here
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock

सोने को खरीदते वक्त उस पर बने हॉलमार्क निशान को जरूर देखें। ये निशान सोने की शुद्धता को प्रदर्शित करता है। ऐसे में आप इस निशान के जरिए उसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

Gold Silver Price Today know the latest price of gold and silver here
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock

24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Silver Price Today know the latest price of gold and silver here
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock

देश भर के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं? उस बारे में आप मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिए चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today know the latest price of gold and silver here
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : amar ujala
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed