Jio Recharge Plans: अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के उन सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको ओटीटी का बेनिफिट मिलता है। बीते सालों में लोगों के बीच ओटीटी का क्रेज बढ़ा है। अब लोग बढ़चढ़ कर टीवी सीरीज, मूवीज और क्रिकेट मैच को देखने के लिए ओटीटी का सब्सक्रिप्शन खरीदना पसंद कर रहे हैं।
बाजार की इस नब्ज को पकड़ते हुए कई टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में लोगों को ओटीटी बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही हैं। ऐसे में टेलीकॉम ग्राहकों को अलग से ओटीटी का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। इसी कड़ी में आज हम जियो के कुछ शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानेंगे, जिनमें आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
2 of 5
Jio Recharge Plans
- फोटो : istock
जियो का 399 रुपये का पोस्टपेड रिचार्ज प्लान
जियो का ये एक पोस्टपेड रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में आपको कुल 75 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है।
3 of 5
Jio Recharge Plans
- फोटो : istock
जियो के इस रिचार्ज प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ऐसे में अगर आप ओटीटी बेनिफिट के लिए किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो ये प्लान आपके लिए सबसे शानदार विकल्प है।
4 of 5
Jio Recharge Plans
- फोटो : istock
जियो का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस पोस्टपेड प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए 100 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है।
5 of 5
Jio Recharge Plans
- फोटो : iStock
इसके अलावा ओटीटी बेनिफिट में आपको इस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा आदि का एक्सेस भी मिल रहा है।