ATM Free Insurance: बैंकिंग से जुड़ी ट्रांजैक्शन को करने के लिए एटीएम कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आज देश भर में लगभग हर किसी के पास एटीएम कार्ड है। इसके आने के बाद देश में कैशलेस ट्रांजैक्शन में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा हमारी कैश के ऊपर निर्भरता भी कम हुई है। एटीएम कार्ड ने लेन-देन की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का काम किया है। इसी वजह से बीते कुछ वर्षों में इसका उपयोग काफी बढ़ा है।
आज हम शॉपिंग से लेकर कई दूसरी चीजों की खरीदारी के लिए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आपको इस बारे में शायद ही पता होगा कि आपके एटीएम कार्ड के साथ कुछ विशेष फायदे भी मिलते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में लोग एटीएम कार्ड के साथ मिलने वाले इन फायदों लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एटीएम कार्ड पर मिलने वाली एक खास सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 5
ATM Card Free Insurance Benefits
- फोटो : istock
आपको एटीएम कार्ड के साथ मुफ्त इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है। ये एक दुर्घटना बीमा कवर होता है। बैंक द्वारा जब आपको एटीएम कार्ड इश्यू किया जाता है। उस दौरान आपको दुर्घटना या असमय मृत्यु का इंश्योरेंस कवर भी साथ में दिया जाता है।
3 of 5
ATM Card Free Insurance Benefits
- फोटो : istock
देश में बड़े पैमाने पर एटीएम कार्ड धारकों को इस इंश्योरेंस सुविधा के बारे में पता नहीं है। इस कारण बेहद कम लोग ही इसको क्लेम कर पाते हैं। अगर आप किसी राष्ट्रीयकृत या गैर-राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा जारी किए गए एटीएम कार्ड का उपयोग कम से कम 45 दिनों से कर रहे हैं। ऐसे में आप एटीएम कार्ड पर मिलने वाली इंश्योरेंस सुविधा को क्लेम कर सकते हैं।
4 of 5
ATM Card Free Insurance Benefits
- फोटो : istock
हालांकि, एटीएम पर मिलने वाला इंश्योरेंस कवर कैटेगरी के आधार पर तय किया जाता है। अगर आपके पास क्लासिक कार्ड है। इस स्थिति में 1 लाख रुपये का इंश्योरंस कवर मिलेगा। प्लेटिनम कार्ड पर 2 लाख रुपये, मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये, प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये, वीजा कार्ड पर 1.5-02 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।
5 of 5
ATM Card Free Insurance Benefits
- फोटो : istock
इसके अलावा अगर आपने जनधन बैंक अकाउंट खुलवाया है और आपके पास रुपे डेबिट कार्ड है। इस स्थिति में आपको 1-2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।