फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio Recharge Plan: 395 रुपये के प्लान में मिल रही है 84 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग का भी उठा सकेंगे मजा

Mon, 14 Mar 2022 02:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Jio 395 Recharge plan you will get 84 days validity and other benefit on this plan of jio
Jio 395 Rupees Recharge Plan - फोटो : Twitter

भारत में बड़ी मात्रा में लोग टेलीकॉम सेवाओं का लाभ उठाते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी आकर्षित करने के लिए बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियां लुभावने ऑफर्स और रिचार्ज प्लान्स लेकर आती रहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस प्लान को अपने फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। जियो का ये एक बेस्ट वैल्यू रिचार्ज प्लान है। अगर आप कम कीमत में एक बढ़िया रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट और मैसेजिंग की सुविधा भी मिल सके, तो ये प्लान आपके लिए बढ़िया विकल्प है। इसके अलावा आपको इस प्लान में जियो के दूसरे एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इस 395 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से -

Jio 395 Recharge plan you will get 84 days validity and other benefit on this plan of jio
Jio 395 Rupees Recharge Plan - फोटो : istock

इस प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। ऐसे में एक बार इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको 3 महीनों तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।    

Jio 395 Recharge plan you will get 84 days validity and other benefit on this plan of jio
Jio 395 Rupees Recharge Plan - फोटो : Istock

इंटरनेट उपयोग के लिए प्लान में आपको कुल 6 GB डाटा मिल रहा है। ध्यान रहे इस प्लान में डेली डाटा की सुविधा नहीं है। 6 GB इंटरनेट डाटा की वैधता 84 दिनों के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio 395 Recharge plan you will get 84 days validity and other benefit on this plan of jio
Jio 395 Rupees Recharge Plan - फोटो : Istock

इसके अलावा प्लान में आपको 1000 SMS की सुविधा भी मिलेगी। दूसरे बेनिफिट्स में आपको इसमें जियो के एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Jio 395 Recharge plan you will get 84 days validity and other benefit on this plan of jio
Jio 395 Rupees Recharge Plan - फोटो : iStock

अगर आप किसी सस्ते और लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो आप जियो के इस रिचार्ज प्लान के साथ जा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग जियो के इस वैल्यू प्लान को अपने फोन में रिचार्ज करा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed