फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips and Tricks: बेचने जा रहे हैं पुराना स्मार्टफोन, तो कर लें ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

Mon, 14 Mar 2022 01:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
Do These Things Before Selling Your Smartphone Else You Will Have to Face Huge Problem
mobile new - फोटो : istock

स्मार्टफोन आने के बाद सूचना क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। इसने वैश्वीकरण को एक नया आयाम देने का काम किया है। आज विश्व भर में करोड़ों लोग मोबाइल फोन के जरिए एक दूसरे जुड़े हैं। स्मार्टफोन ने हमारे कई कार्यों को आसान बनाने का काम किया है। आज हमारे कई जरूरी काम स्मार्टफोन के जरिए आसानी से हो जाते हैं। हालांकि, जब हमारा फोन पुराना हो जाता है। उसके बाद हम में से अधिकतर लोग उसे बेचकर नया स्मार्टफोन खरीदते हैं। अगर आपका भी स्मार्टफोन पुराना हो चुका है और उसे आप बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अमूमन लोग पुराने फोन को फैक्ट्री डाटा रिसेट करके बेच देते हैं। अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं, तो आपको भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं स्मार्टफोन को बेचते वक्त किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Do These Things Before Selling Your Smartphone Else You Will Have to Face Huge Problem
cyber fraud mobile new - फोटो : istock

स्मार्टफोन को रिसेट करने के बाद भी उसमें से डाटा को आसानी से रिकवर किया जा सकता है। इंटरनेट पर ऐसे कई डाटा रिकवरी टूल्स हैं, जो आपके रिसेट हुए फोन से पुराने फाइल्स, फोटो और वीडियो को आसानी से रिकवर कर सकते हैं। 

Do These Things Before Selling Your Smartphone Else You Will Have to Face Huge Problem
Mobile New - फोटो : Istock

ऐसे में अगर आप रिसेट करने के बाद भी अपने पुराने मोबाइल को बेचते हैं, तो इस स्थिति में आपका प्राइवेट डाटा लीक हो सकता है। इस कारण आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान फोन को बेचने से पहले रखना चाहिए। फोन को बेचने से पहले अपने जरूरी डाटा का बैकअप ले लें। उसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन को रिसेट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do These Things Before Selling Your Smartphone Else You Will Have to Face Huge Problem
मोबाइल - फोटो : i stock

फैक्ट्री डाटा रिसेट करने के बाद आपको डाटा ओवर राइट करना होगा। इसे करने के बाद जब आपका फोन ऑन होगा, तब उसे जंक फाइल से भर दें। या फिर फोन के भीतर पब्लिक डोमेन में जो वीडियो या फाइल उपलब्ध हैं, उससे भर दें। फोन की मेमोरी जब पूरी तरह भर जाए। उसके बाद दोबारा फोन का फैक्ट्री डाटा रिसेट करें।

विज्ञापन
Do These Things Before Selling Your Smartphone Else You Will Have to Face Huge Problem
Mobile New - फोटो : Istock

इसके बाद आप अपने स्मार्टफोन को आसानी से बेच सकते हैं। ऐसा करने पर दूसरा व्यक्ति जो आपका मोबाइल फोन खरीदेगा वो आपके पर्सनल डाटा को किसी डाटा रिकवरी टूल की मदद से एक्सेस नहीं कर पाएगा। एक बड़े नुकसान से बचने के लिए आपको स्मार्टफोन बेचते वक्त इस काम को जरूर करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed