फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: अगर नहीं जाना ये नियम, तो ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रिफंड मिल सकता है जीरो

Tue, 21 Jan 2025 12:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:39 PM IST
सार

भारतीय ट्रेन से अगर आप सफर करते हैं तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट चाहिए होता है, लेकिन अगर आप टिकट कैंसिल करवा रहे हैं तो आपके लिए इसके नियम जानना जरूरी है।

विज्ञापन
IRCTC Train Ticket Cancellation Rules train ticket cancellation charges
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock

Railways Ticket Cancellation Rules For Passengers: जब भी हमें किसी सफर पर जाना होता है तो हम ऐसे वाहन का चयन करते हैं जिससे हम तय समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए लोग अपने वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि का चुनाव करते हैं। ऐसे में एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो भारतीय ट्रेन से सफर करता है। इसमें आप जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में सफर कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको पहले टिकट लेनी पड़ती है, लेकिन



कई बार लोग अपने प्लान को कैंसिल कर देते हैं और फिर अपने टिकट को भी कैंसिल करवा लेते हैं। पर क्या आप जानते है कि अगर आप बिना नियमों को जाने ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं तो आपका रिफंड जीरो हो सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं टिकट कैंसिलेशन के नियम क्या हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

IRCTC Train Ticket Cancellation Rules train ticket cancellation charges
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock

क्या हैं टिकट कैंसिलेशन के नियम?

पहला नियम

  • आप अगर अपनी बुक की गई ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाना चाहते हैं तो यहां पर एक नियम जान लें कि ट्रेन का चार्ट (इसमें जानकारी होती है कि किस यात्री को कौन सी सीट मिली है) बनने के बाद ऐसा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका रिफंड जीरो हो जाता है यानी आपको एक रुपया भी वापस नहीं मिलता है।
IRCTC Train Ticket Cancellation Rules train ticket cancellation charges
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock

ऐसे में क्या करें?

  • अगर आप भी किसी कारण से ट्रेन टिकट कैंसिल करवा रहे हैं तो आप चार्ट बनने से पहले ही अपने ट्रेन टिकट को कैंसिल करवा लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जीरो तो नहीं लेकिन कुछ रिफंड जरूर मिलता है। इसलिए चार्ट बनने से पहले ही ट्रेन टिकट कैंसिल करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Train Ticket Cancellation Rules train ticket cancellation charges
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock

रिफंड कब कितना मिलता है?

  • अगर आप कोई ट्रेन टिकट कैंसिल करवाना चाहते हैं तो यहां जान लें कि आपको कब कितना रिफंड मिल सकता है। जैसे, अगर आप ट्रेन टिकट को यात्रा के 10 दिन पहले कैंसिल करवाते हैं तो आपको ज्यादा रिफंड मिलता है। वहीं, दूसरी तरफ 1 या 2 दिन पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रिफंड कम हो जाता है।
विज्ञापन
IRCTC Train Ticket Cancellation Rules train ticket cancellation charges
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • ट्रेन के रवाना होने से 48 से 12 घंटे से पहले अगर आप टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो टिकट के किराए का 25% चार्ज कटता है यानी 25 प्रतिशत पैसे काटकर आपको रिफंड दे दिया जाता है
  • अगर आप ट्रेन के रवाना होने से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो आपके टिकट के किराए का 50% चार्ज लगता है 
  • वहीं, 4 घंटे पहले या चार्ट तैयार होने से पहले है टिकट कैंसिल करवाने पर 50% चार्ज लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed