फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2025: अगर आप भी देखना चाहते हैं 26 जनवरी की परेड? तो घर बैठे ऐसे बुक करें टिकट

Tue, 21 Jan 2025 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Jan 2025 09:54 AM IST
सार

अगर आप भी गणतंत्र दिवस की परेड देखना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इसकी टिकट अपने मोबाइल से ही बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2025 ticket booking process republic day day tickets
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला

Republic Day 2025 Ticket: 26 जनवरी का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है। इस दिन को पूरा देश बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाता है। इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जाती है जिसे देश के राष्ट्रपति सलामी देते हैं। कई तरह की झांकियां और आसमान से रंग-बिरंगे तिरंगे बनाते हुए हेलिकॉप्टर और फाइटर प्लेन अपना जलवा बिखेरते हैं। इस दिन होने वाली परेड को लोग टेलीविजन पर देखते हैं। जबकि, कई लोग इस परेड को देखने कर्तव्य पथ जाते हैं।



ऐसे में अगर आप भी इस साल 26 जनवरी की परेड को अपने दोस्तों या अपने परिवार संग जाना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इसका टिकट कैसे घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं गणतंत्र दिवस परेड का टिकट...

Republic Day 2025 ticket booking process republic day day tickets
26 जनवरी परेड की टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock

कौन-कौन सी टिकट बुक कर सकते हैं?

  • आप पहले ये जान लें कि आप गणतंत्र दिवस परेड के अलावा बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकट बुक कर सकते हैं
  • ध्यान रहे कि आपको टिकट प्राप्त करने के लिए पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी
Republic Day 2025 ticket booking process republic day day tickets
26 जनवरी परेड की टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock

कितने का है टिकट?

  • अगर आप सिर्फ गणतंत्र दिवस परेड का टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसमें दो तरह के टिकट हैं। इसमें पहला टिकट 100 रुपये प्रति व्यक्ति है जबकि, दूसरा टिकट 20 रुपये प्रति व्यक्ति है
  • अगर आप बीटिंग रिट्रीट यानी फुल ड्रेस रिहर्सल देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 20 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ते हैं
  • वहीं, बीटिंग रिट्रीट का टिकट 100 रुपये प्रति व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2025 ticket booking process republic day day tickets
26 जनवरी परेड की टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे प्राप्त कर सकते हैं टिकट:-

  • आपको अगर टिकट बुक करना है तो आपको पहले इस आधिकारिक वेबसाइट https://aamantran.mod.gov.in/ पर जाना है या आप इसका एप भी डाउनलोड कर सकते हैं
  • फिर यहां पर गणतंत्र दिवस या बीटिंग रिट्रीट समारोड में से कोई चुनें
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और अपनी आईडी को वेरिफाई करवाकर लॉगिन करना है
  • फिर टिकट बुक करने के लिए पेमेंट करें और टिकट बुक कर लें।
विज्ञापन
Republic Day 2025 ticket booking process republic day day tickets
26 जनवरी परेड की टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन भी ले सकते हैं टिकट

अगर आप ऑफलाइन टिकट लेना चाहते हैं तो आप दिल्ली की पांच जगहों से ये टिकट प्राप्त कर सकते हैं:-

  • सेना भवन के गेट नंबर 2 से
  • शास्त्री भवन के गेट नंबर 3 से
  • जंतर मंतर के मुख्य गेट से
  • प्रगति मैदान के गेट नंबर 1 से
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 और 8 से



नोट:- हर टिकट का एक कोटा है। अगर टिकट का कोटा फुल हो जाता है तो फिर आपको टिकट नहीं मिल पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed