आईआरसीटीसी समय-समय पर श्रद्धालुओं के लिए कई तरह के धार्मिक टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। हाल ही में आईआरसीटीसी ने रामायण काल से जुड़े पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम श्रीलंका रामायण यात्रा है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज धार्मिक पर्यटन को तो बढ़ावा देता ही है, साथ में यह श्रीलंका के साथ हमारे साझा सांस्कृतिक संबंधों के बारे में भी बताता है।
इस टूर पैकेज में भगवान राम, माता सीता और हनुमान से जुड़े श्रीलंका में स्थित कई ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज के जरिए आईआरसीटीसी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार धार्मिक यात्रा का अनुभव देना है। अगर आप भी लंबे समय से श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।
2 of 5
आईआरसीटीसी श्रीलंका रामायण यात्रा टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा कुल 6 रातों और 7 दिनों तक कराई जाएगी। यात्रा की शुरुआत 10 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको भारत से श्रीलंका फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड SE016 है।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त, ये किसान हो सकते हैं लाभ से वंचित
3 of 5
आईआरसीटीसी श्रीलंका रामायण यात्रा टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी चीज की चिंता नहीं करनी है। आपके ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा। इसके अलावा टूर पैकेज में स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, यात्रा बीमा और स्थानीय भ्रमण की सुविधाएं शामिल हैं।
Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल
4 of 5
आईआरसीटीसी श्रीलंका रामायण यात्रा टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आप श्रीलंका में रामायण काल के पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन करने के साथ-साथ वहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों का भी करीबी से अनुभव कर पाएंगे। यह यात्रा आपके जीवन में यादगार साबित हो सकती है।
Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम
5 of 5
आईआरसीटीसी श्रीलंका रामायण यात्रा टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 95,600 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 68,900 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको 68,450 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।
ABY: 5 लाख रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज, जानिए परिवार में कितने लोग ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ