Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Lost Your Aadhaar Card Follow these important steps to prevent data misuse and apply for new card at UIDAI
{"_id":"690705c4f2ea3a2f6005735d","slug":"lost-your-aadhaar-card-follow-these-important-steps-to-prevent-data-misuse-and-apply-for-new-card-at-uidai-2025-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: आधार कार्ड खो जाए तो तुरंत करें यह काम, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: आधार कार्ड खो जाए तो तुरंत करें यह काम, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:08 PM IST
सार
अगर आपका आधार कार्ड कहीं पर खो जाए तो इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आधार कार्ड आपकी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज के समय आधार कार्ड का उपयोग बैंक खाते खोलने, सिम कार्ड लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, आयकर रिटर्न भरने और कई अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। वहीं अगर आपका आधार कार्ड कहीं पर खो जाए तो इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है, जिसके चलते आपको कानूनी समस्याओं का सामना भविष्य में करना पड़ सकता है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती हैं, इस कारण आधार कार्ड के दुरुपयोग किया जा सकता है।
2 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
अगर आपका आधार कार्ड कहीं पर गुम या चोरी हुआ है तो इस स्थिति में आपको बिना देर किए इसकी शिकायत तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर करानी चाहिए। अगर आपके आधार कार्ड का उपयोग करके उसका गलत कामों में इस्तेमाल किया जाता है तो आप संदेह के दायरे में आ सकते हैं।
अगर कोई शख्स आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल गलत ढंग से करता है तो इस स्थिति में आपके पास पहले से पुलिस स्टेशन में आधार कार्ड के गुम होने की दर्ज कराई गई रिपोर्ट होगी। इसके अलावा आधार कार्ड चोरी या गुम होने की स्थिति में आप उसको लॉक कर सकते हैं, ताकि उसका गलत ढंग से इस्तेमाल न किया जा सके।
आधार कार्ड को लॉक करने के बाद कोई दूसरा व्यक्ति बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक या OTP के जरिए इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद My aadhaar टैब पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर ‘Aadhaar Services’ सेक्शन में जाकर ‘Aadhaar Lock/Unlock’ के विकल्प का चयन करें।
यह करने के बाद ‘Lock UID’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर, पूरा नाम, पिन कोड जैसी डिटेल्स फिल करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसको दर्ज करके सब्मिट करें। इस तरह आप अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।