फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Ganga Sagar Yatra: काशी और पुरी के ऐतिहासिक मंदिरों पर घूमने का मिल रहा मौका, सिर्फ इतना है किराया

Sun, 05 Feb 2023 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 03:12 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Historical Temple Journey Indian Railways Kashi Vishwanath Puri Gangasagar Yatra
IRCTC Gangasagar Yatra - फोटो : Istock

IRCTC Gangasagar Yatra: देश-विदेश के लोकप्रिय स्थानों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। हर साल बड़ी मात्रा में लोग इन लोकप्रिय स्थानों पर आईआरसीटीसी के माध्यम से घूमते हैं। अगर आप काशी और पुरी घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको काशी और पुरी के लोकप्रिय स्थानों पर घूमने का अवसर मिल रहा है। काशी और पुरी में कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। यहां हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। काशी से पुरी की यात्रा कराने के लिए भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। अगर आप भी आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का आनंद लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको इसे मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package for Historical Temple Journey Indian Railways Kashi Vishwanath Puri Gangasagar Yatra
IRCTC Gangasagar Yatra - फोटो : Istock

इस पैकेज के अंतर्गत भारत गौरव ट्रेन से आपको कुल 9 रात और 10 दिनों तक यात्रा करनी है। इस दौरान आपको काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरीडोर, जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मन्दिर, गंगा सागर तीर्थ, कोलकाता में काली माता मंदिर, बैजनाथ में बैजनाथ धाम ज्योतिर्लिंग, गया का महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर जैसे लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा। 

IRCTC Tour Package for Historical Temple Journey Indian Railways Kashi Vishwanath Puri Gangasagar Yatra
IRCTC Gangasagar Yatra - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा की शुरुआत 16 फरवरी को हो रही है, जो कि 25 फरवरी तक चलेगी। पैकेज के अंतर्गत आप उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ से अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते वक्त गुम हो गया है टिकट, तो करें यह काम, नहीं आएगी कोई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Historical Temple Journey Indian Railways Kashi Vishwanath Puri Gangasagar Yatra
IRCTC Gangasagar Yatra - फोटो : Istock

पैकेज के अंतर्गत सुपीरियर कैटेगरी के तहत सफर करने वाले यात्रियों को एसी रूम मिलेगा। वहीं बजट कैटेगरी के तहत सफर कर रहे यात्रियों को नॉन एसी रूम मिलेगा। इसके अलावा खाने पीने, लोकेशन गाइड और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Historical Temple Journey Indian Railways Kashi Vishwanath Puri Gangasagar Yatra
IRCTC Gangasagar Yatra - फोटो : istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप सुपीरियर कैटेगरी के अंतर्गत यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 34,390 रुपये का भुगतान करना है। अगर आप दो या तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 26,450 रुपये लगेगा। इसके अलावा स्टैंडर्ड कैटेगरी में अकेले यात्रा करने पर आपको 30,270 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दो या तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 23,280 रुपये का किराया देना होगा। 

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, बजट में सरकार ने किसानों के लिए किया यह बड़ा एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed