PM VIKAS Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2023 को देश का आम बजट पेश किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लिए भारत सरकार ने कई बड़े एलान किए। बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के शिल्पकारों और कामगारों के लिए एक नई स्कीम को शुरू करने का फैसला लिया है। इस स्कीम का नाम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के करोड़ों शिल्पकारों और कामगारों ने आत्मनिर्भर भारत के लिए काम किया। ऐसे में पहली बार इन कामगारों और शिल्पकारों के लिए सहायता पैकेज का एलान किया जा रहा है। इस स्कीम को शॉर्ट फॉर्म में PM - VIKAS के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -
PM Vikas Yojana: क्या है विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना? कैसे शिल्पकारों और कारीगरों का जीवन बदलेगी यह स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन