फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े प्रमुख स्थलों के कर आइए दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

Mon, 06 Oct 2025 08:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 08:45 PM IST
सार

यही सब चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को श्रीलंका की ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं पहले से ही कई गई हैं।

विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025: आईआरसीटीसी समय-समय पर कई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। अगर आप श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। यह पैकेज उन लोगों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है, जो रामायण से जुडे़ स्थलों पर घूमने जाना चाहते हैं।

इस पैकेज में आपको श्रीलंका की प्राकृतिक खूबसूरती का करीबी से अनुभव करने का भी मौका मिलेगा। इन सब के अलावा श्रीलंका की संस्कृति और खानपान भी लोगों को खूब पसंद आती है। यही सब चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को श्रीलंका की ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 

IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको यात्रा करते समय किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आपके लिए पर्याप्त सुविधाओं का इंतजाम पहले से किया गया है। पैकेज में आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया गया है। आपको अलग से कुछ नहीं करना होगा। 

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा

IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम श्री रामायण यात्रा श्रीलंका है। पैकेज के अंतर्गत आपको डंबुला, नुवारा एलिया, कैंडी, कोलंबो घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर का पैकेज कोड NDO32 है। 

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन सोना खरीदने से पहले जरूर जान लें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड में क्या होता है अंतर?

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 24 अक्तूबर को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। इस पैकेज में आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 96,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 72,700 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 72,000 रुपये है। आप आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed