1st October New Rules: जब भी नए महीने की शुरुआत होती है, तो नए महीने के कैलेंडर के साथ ही कई जरूरी बदलाव भी नजर आते हैं। समय-समय पर सरकार या संबंधित विभाग द्वारा कई जरूरी बदलाव किए जाते हैं।
{"_id":"6abdb771ff73f29c2c0132c6","slug":"new-rules-from-october-1-know-what-changes-and-what-stays-the-same-2026-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 अक्तूबर से नए नियम: आज से हो रहे ये जरूरी बदलाव, जान लें क्या बदल रहा और क्या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
1 अक्तूबर से नए नियम: आज से हो रहे ये जरूरी बदलाव, जान लें क्या बदल रहा और क्या नहीं
Thu, 01 Oct 2026 06:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:59 AM IST
सार
New Rules From 1st October: आज यानी 1 अक्तूबर 2026 से कई नए नियम लागू हो रहे हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन-कौन से बदलाव आज से हो रहे हैं। LPG सब्सिडी, FD और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
1 अक्तूबर से क्या-क्या बदल रहा है?
गैस सब्सिडी के नियम
- 1 अक्तूबर 2026 यानी आज से LPG सब्सिडी से जुड़े नियम में बदलाव हो गया है
- अब सब्सिडी का लाभ लेने वाले ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी BAA महत्वपूर्ण हो गया है
- जिन LPG ग्राहकों ने अभी तक अपना BAA पूरा नहीं कराया है, उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी
- हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ऑथेंटिकेशन नहीं कराने पर गैस सिलिंडर की सप्लाई रोक दी जाएगी
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं?
- फोटो : AI Generated
- बिना BAA के भी ग्राहक LPG सिलिंडर ले सकेंगे
- फर्क इतना होगा कि ऐसे ग्राहकों को सिलिंडर की खरीद मौजूदा बाजार कीमत पर करनी पड़ सकती है और उन्हें मिलने वाली LPG सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा
- सरकार के मुताबिक, BAA के जरिए यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सब्सिडी का लाभ सही और पात्र परिवारों तक पहुंचे
- इसके अलावा घरेलू LPG के गलत इस्तेमाल को रोकना भी इसका एक उद्देश्य है
विज्ञापन
विज्ञापन
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
FD से जुड़े नियमों में बदलाव
- फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD से जुड़े नियमों में भी 1 अक्तूबर 2026 से बदलाव लागू हो रहे हैं
- भारतीय रिजर्व बैंक ने बल्क डिपॉजिट की सीमा में बदलाव किया है
- अब 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की FD को बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में रखा जाएगा। इससे पहले यह सीमा 2 करोड़ रुपये थी
- वहीं,, डिपॉजिट पर बैंक अपनी जरूरत के अनुसार अलग ब्याज दर तय कर सकते हैं
- इसके साथ ही FD की ब्याज दरों को लेकर भी नया नियम लागू किया गया है
विज्ञापन
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- बैंकों को प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 बजे तक अपनी लागू ब्याज दरें वेबसाइट पर अपडेट करनी होंगी
- इसके लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है यानी नई दरें सुबह 10:10 बजे तक वेबसाइट पर दिखाई जानी जरूरी हैं
- इसके अलावा, एक ही तारीख पर समान राशि और समान अवधि के लिए खोली गई FD पर बैंक की सभी शाखाओं में एक जैसी ब्याज दर लागू होगी
- इससे ग्राहकों के लिए दरों में पारदर्शिता बढ़ाने और शाखाओं के बीच अंतर कम करने में मदद मिलेगी