LPG Cylinder Safety: भारतीय घरों में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलिंडर बहुत से किचन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अक्सर लोग रसोई के किसी भी कोने या सीलन वाली जगह पर सिलिंडर रख देते हैं। सीलन और नमी के कारण सिलिंडर के निचले हिस्से पर धीरे-धीरे जंग लगने लगता है।
{"_id":"6abd24a936f8370b5500f5f8","slug":"can-dampness-weaken-lpg-cylinder-body-understand-essential-gas-safety-rules-in-hindi-2026-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सीलन के कारण कमजोर हो सकती है सिलिंडर की बॉडी? जानिए रसोई गैस सुरक्षा के नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या सीलन के कारण कमजोर हो सकती है सिलिंडर की बॉडी? जानिए रसोई गैस सुरक्षा के नियम
Wed, 30 Sep 2026 08:33 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:33 PM IST
सार
Dampness Impact on LPG Cylinder: कई बार ऐसा होता है कि लोग बहुत सीलन वाली जगह पर गैस सिलिडर को लंबे समय तक रखते हैं। मगर आपको बता दें कि ऐसा करने से खतरे की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
रसोई गैस सुरक्षा
- फोटो : AI
LPG Gas
- फोटो : Adobe Stock
सीलन और जंग से गैस लीकेज का बढ़ता खतरा
- जब सीलन के कारण सिलिंडर की लोहे की बॉडी में जंग लगता है, तो अंदर मौजूद भारी गैस के दबाव से उसमें छोटे-छोटे छेद हो सकते हैं।
- हालांकि ऐसा तब होता है जब काफी लंबे समय तक सीलन वाली जगह पर सिलिंडर रखा रहता है।
- इन सूक्ष्म छेदों से गैस का रिसाव शुरू हो जाता है, जो रसोई घर में कभी भी भयानक आग या ब्लास्ट का रूप ले सकता है।
lpg gas cylinder
- फोटो : Adobe Stock
जंग लगे या क्षतिग्रस्त सिलिंडर को तुरंत बदलें
- गैस एजेंसी से सिलिंडर लेते समय उसके निचले हिस्से और रिंग की अच्छे से जांच करें।
- अगर सिलिंडर में अत्यधिक जंग लगा हुआ दिखे, तो उसे स्वीकार न करें और तुरंत डिलीवरी मैन से बदलने को कहें।
- कमजोर बॉडी वाला सिलिंडर इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर को हमेशा सूखी और ऊंची जगह रखें
- फोटो : Adobe Stock
सिलिंडर को हमेशा सूखी और ऊंची जगह रखें
- सिलिंडर को कभी भी सीधे गीले फर्श या सीलन वाली दीवार से सटाकर न रखें।
- हमेशा इसे एक सूखे, हवादार स्थान पर प्लास्टिक या रबर वाले सिलिंडर ट्रॉली स्टैंड पर रखें।
- स्टैंड का इस्तेमाल करने से सिलिंडर का निचला हिस्सा नमी के संपर्क में आने से पूरी तरह बचा रहता है।
विज्ञापन
रसोई में वेंटिलेशन और सुरक्षा जांच का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
रसोई में वेंटिलेशन और सुरक्षा जांच का रखें ध्यान
- रसोई में हमेशा हवा के आने-जाने यानी वेंटिलेशन की सही व्यवस्था रखें ताकि गैस लीकेज होने पर वह आसानी से बाहर निकल सके।
- इसके अलावा हर कुछ महीनों में सिलिंडर के वाल्व, पाइप और रेगुलेटर की जांच किसी अधिकृत तकनीशियन से जरूर करवाते रहें।