{"_id":"6762baa9c3ceee0da2013428","slug":"how-to-check-purity-of-gold-know-nakli-sona-kaise-pahchane-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold: दुकानदार कहीं आपको तो नहीं बेच रहा नकली सोना, ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gold: दुकानदार कहीं आपको तो नहीं बेच रहा नकली सोना, ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान
How To Check Purity Of Gold: देश में कई लोग सोने की खरीदारी आभूषण के तौर पर करते हैं। शादियों और त्योहारी सीजन में सोने को बड़े पैमाने पर खरीदा जाता है। आभूषण के अलावा, कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के तौर पर भी करते हैं। बीते सालों में गोल्ड ने कई लोगों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इस कारण सोने को निवेश के रूप में एक अच्छा विकल्प माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ, सोने की खरीदारी करते समय धोखाधड़ी की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं।
अक्सर देखने को मिलता है कि कई दुकानदार लोगों को असली के नाम पर नकली सोना बेच देते हैं। ऐसे में सोना खरीदते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं।
2 of 5
Dhanteras 2024 Gold
- फोटो : AdobeStock
आप सोने की शुद्धता की जांच कई तरीकों से कर सकते हैं। सोना खरीदते समय आपको हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। हॉलमार्क का निशान भारत के मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का क्वालिटी सर्टिफिकेट है। यह निशान सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने का काम करता है।
3 of 5
Dhanteras 2024 Gold
- फोटो : AdobeStock
सोने के हॉलमार्क पर अगर 375 लिखा है तो वह 37.5 प्रतिशत शुद्ध है। वहीं, अगर हॉलमार्क 750 लिखा है तो यह सोने की 75 प्रतिशत शुद्धता को दर्शाता है। सोना खरीदते समय आपको उसका कैरेट भी चेक करना चाहिए। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है। वहीं, 22 कैरेट का सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है।
आप सिरके का इस्तेमाल करके भी सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इसमें आपको सिरके की कुछ बूंदें सोने के ऊपर डालनी हैं। इसके कुछ मिनट बाद सोने को देखना है। अगर सोने के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है, तो सोना शुद्ध है। वहीं, अगर सोना काला हो जाता है तो उसमें मिलावट की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Dhanteras 2024 Gold
- फोटो : AdobeStock
अगर आप सोने की शुद्धता के बारे में पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी भरना है। उसके बाद उसमें सोने के गहने को डाल देना है। अगर सोना असली हुआ तो वह पानी में डूब जाएगा, वहीं नकली गहना पानी में तैरता हुआ दिखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।