PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 18 जून को वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान देश में करीब 9.3 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की राशि को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ पाकर किसान काफी खुश हैं। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में 17वीं किस्त कै पेसे नहीं आए हैं इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त खाते में नहीं आने की दो प्रमुख वजह हैं पहली ई-केवाईसी का न कराना और दूसरी योजना में भूलेखों का सत्यापन न कराना है।
PM Kisan Yojana: ऐसे कराएं योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन, खाते में आ सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त
अगर आपने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
AC: उमस भरी गर्मी में किस मोड पर चलाएं एसी, जरूर जान लें यह बात
इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इस दौरान आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर वहां जाना होगा।
Indian Railways: सबको मिलेगी ट्रेनों में कंफर्म सीट! रेलवे इस मास्टरप्लान पर कर रहा काम
वहीं जिन किसानों ने योजना में अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर अपने भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं।
DSR Cultivation: क्या है डीएसआर विधि, जिसकी मदद से किसान कम लागत में कर सकते हैं धान की खेती
इन दोनों कामों को कराने के बाद आपके खाते में 17वीं किस्त के पैसे आ जाएंगे। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। आपको योजना में दर्ज इन गलत जानकारियों को भी जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए।
Water Tank: गर्मी में टंकी से नहीं आएगा खौलता हुआ पानी, सिर्फ करने होंगे ये काम