फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DSR Cultivation: क्या है डीएसआर विधि, जिसकी मदद से किसान कम लागत में कर सकते हैं धान की खेती

Wed, 19 Jun 2024 04:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
What Is DSR Cultivation Technique Know Benefits And Method
What Is DSR Cultivation - फोटो : Freepik

देश में कई किसानों को धान की खेती कराने में काफी लागत आती है। आज के समय जिस रफ्तार से मजदूरी महंगी हो रही है वह भी धान की रोपाई कराते समय लागत काफी बढ़ा देती है। धान की खेती करने के लिए नर्सरी तैयार करना, रोपाई करना, आदि चीजें शामिल हैं। इनमें खर्चा काफी अधिक आता है। इतनी मेहनत करने के बाद किसानों को धान की फसल बेचने के बाद मुनाफा काफी कम होता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप धान की खेती सीधी बुवाई विधि (DSR) से करके अच्छी खासी पैसों की बचत कर सकते हैं। DSR विधि से धान की खेती करने से कम खर्चे में आपको ज्यादा मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा आप इससे कम पानी में अच्छी खासी उपज भी तैयार कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

What Is DSR Cultivation Technique Know Benefits And Method
What Is DSR Cultivation - फोटो : Freepik

डीएसआर विधी में नर्सरी तैयार या प्रतिरोपण करने की जरूरत नहीं होती है। इसमें धान के बीजों को रोपाई से 20 से 30 दिन पहले ही बोया जाता है। लेजर लेवलर का उपयोग करके खेती की सिंचाई करने के बाद बीज ड्रिल या लकी सीडर मशीन की मदद से बीजों को बोया जाता है। 

AC: एसी को लगातार कितने घंटों तक चलाया जा सकता है? जरूर जान लें ये बात

What Is DSR Cultivation Technique Know Benefits And Method
What Is DSR Cultivation - फोटो : Freepik

इस दौरान बीजों का खास ध्यान रखना होता है। बुवाई के 21 दिनों के बाद पहली सिंचाई की जाती है। इसके बाद 7-10 दिन के अंतराल पर 14-17 और राउंड किए जाते हैं, जो कि मानसून की बारिश और मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर निर्भर करता है। वहीं कटाई से 10 दिन पहले अंतिम सिंचाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is DSR Cultivation Technique Know Benefits And Method
What Is DSR Cultivation - फोटो : Freepik

डीएसआर विधी से खेती करने के फायदे

  • इस विधि से खेती करने पर आपकी मेहनत की काफी बचत होती है। 
  • फसल की बुवाई कम समय में होती है। 
  • फसल 7 से 10 दिन पहले तैयार हो जाती है। 
विज्ञापन
What Is DSR Cultivation Technique Know Benefits And Method
What Is DSR Cultivation - फोटो : Istock
  • जुताई और बुवाई का कम खर्च आता है। 
  • डीएसआर विधि से खेती करने में जल की खपत कम होती है। 
  • इस विधि से खेती करने में ईंधन की भी कम खपत होती है।

Radiative Cooling Clothes: हीटवेव का कर देगा काम तमाम, यह है AC जैसी ठंडक देने वाला कपड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed