फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   AC Helmet In India Check Price And Specification Here

AC Helmet: बाइक चलाते समय नहीं लगेगी गर्मी, बाजार में बिक रहा यह शानदार एसी वाला हेलमेट, जानिए कितनी है कीमत

Fri, 14 Jun 2024 02:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 02:20 PM IST
सार

AC Helmet: आज हम आपको एक शानदार हेलमेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इस गर्मी से राहत दिला सकता है। आज हम आपको जिस हेलमेट के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें एक खास तरह का एसी लगा हुआ है।

विज्ञापन
AC Helmet In India Check Price And Specification Here
AC Helmet - फोटो : Istock

विस्तार

AC Helmet: इस समय देश में रिकॉर्ड गर्मी है। अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण कई जगहों पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी में लोगों को ऑफिस या दूसरे जरूरी कार्यों को करने के लिए भरी धूप में बाइक लेकर बाहर निकलना पड़ रहा है। इस कारण कई लोग हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक शानदार हेलमेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इस गर्मी से राहत दिला सकता है। आज हम आपको जिस हेलमेट के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें एक खास तरह का एसी लगा हुआ है। इस हेलमेट को लगाने के बाद जब आप बाइक चलाएंगे उस दौरान आपको गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस एसी वाले हेलमेट के बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

बाजार में कई कंपनियां एसी वाला हेलमेट बेच रही हैं। हेलमेट एसी बेचने वाली कंपनियों का दावा है कि यह तापमान को 10 से 15 डिग्री सेल्सियस कम कर देता है। इस एसी वाले हेलमेट में एक खास तरह का कूलिंग सिस्टम लगा हुआ है। 

जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा है पैसे वापस, तो तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हेलमेट को लगाने के बाद आपको ठंडी और डस्ट फ्री एयर मिलती है। हेलमेट में लगे कूलिंग सिस्टम को बैटरी की मदद से ऑपरेट किया जाता है। इस एसी वाले हेलमेट में आपको कई तरह के मोड मिलते हैं। 

PM Kisan Yojana: जल्द आने वाले हैं 17वीं किस्त के पैसे, ऐसे पता करें आपको मिलेगा लाभ या नहीं

विज्ञापन

आप जिस मोड का इस्तेमाल करते हैं उसी के आधार पर आपको हेलमेट लगाने के बाद कूलिंग मिलती है। कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इस एसी वाले हेलमेट की खरीदारी कर रहे हैं।

Mango Adulteration: बाजार में खरीदने जा रहे हैं आम, तो इस आसान तरीके से करें उनमे की गई मिलावट का पता

भीषण गर्मी में बाइक चलाते समय यह हेलमेट सिर को ठंडा रखने के लिए काफी कारगर है। वहीं बात अगर इनकी कीमत की करें तो यह आपको बाजार में 12 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये की कीमत के आसपास मिल जाएंगे। 

SSY: बिटिया की शादी और पढ़ाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed