फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: अफ्रीका के इस खूबसूरत देश में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Sun, 13 Oct 2024 06:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kenya Tour Package 2024 From Kolkata Check Full Details Here
IRCTC Kenya Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Kenya Tour Package 2024: अगर आप अफ्रीका महाद्वीप पर किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको केन्या में घूमने का मौका मिल रहा है। केन्या पूर्वी अफ्रीका एक खूबसूरत देश है। अपनी विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से यह दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। सफारी का लुत्फ उठाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर आते हैं।

यहां आपको शेर, चीता, हाथी, जिराफ आदि कई तरह के वन्य जीव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां और भी कई शानदार चीजें देखने लायक हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के केन्या टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Kenya Tour Package 2024 From Kolkata Check Full Details Here
IRCTC Kenya Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KENYA SAFARI है। इसका पैकेज कोड EHO049 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Kenya Tour Package 2024 From Kolkata Check Full Details Here
IRCTC Kenya Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के केन्या टूर पैकेज की शुरुआत 6 नवंबर, 2024 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

Investment Tips: हर महीने करिए पांच हजार रुपये का निवेश, 60 की उम्र के बाद इकट्ठा कर सकते हैं 2.2 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kenya Tour Package 2024 From Kolkata Check Full Details Here
IRCTC Kenya Tour Package - फोटो : AdobeStock

पैकेज के अंतर्गत आपको यात्रा करते समय किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Kenya Tour Package 2024 From Kolkata Check Full Details Here
IRCTC Kenya Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 2,36,300 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 2,29,200 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 2,25,600 रुपये है।

जानना जरूरी: गाड़ी पर किन चीजों को लिखने से कट सकता है चालान? जरूर जान लें ये नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed