फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: गाड़ी पर किन चीजों को लिखने से कट सकता है चालान? जरूर जान लें ये नियम

Sun, 13 Oct 2024 03:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker On Vehicles
Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker - फोटो : FREEPIK

Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास कार या बाइक है। कहीं पर सफर करने के लिए कार या बाइक काफी सुविधाजनक होते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में इनसे यात्रा करने पर समय की भी काफी बचत होती है। सफर करने के लिए निजी वाहन काफी किफायती होते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अपनी गाड़ियों पर विभिन्न तरह के फैंसी डिजाइन करवाते हैं।



यही नहीं कई लोग तो अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट को भी काफी अलग ढंग से बनवाते हैं। इसके अलावा कई लोग अपनी गाड़ियों पर अपने सरनेम, कास्ट या शायरी लिखवाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ अपनी गाड़ियों पर लिखवा रहे हैं तो आपको मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है। आइए जानते हैं - 

Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker On Vehicles
Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker - फोटो : FREEPIK

सड़क पर अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रकों पर रोमांटिक या अश्लील शायरी लिखी होती हैं। नियमों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगर कोई इस तरह की शायरी लिखवाता है तो उसका चालान काटा जा सकता है। 

KVP: पोस्ट ऑफिस की शानदार निवेश योजना, इतने महीनों में डबल कर देगी आपके पैसे

Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker On Vehicles
Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker - फोटो : FREEPIK

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ने इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा उन्होंने वाहन ड्राइवरों को सख्त हिदायत दी है कि वाहनों पर इस तरह की चीजें लिखवाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker On Vehicles
Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker - फोटो : AdobeStock

मोटर वाहन अधिनियम 1988 के मुताबिक गाड़ियों पर आप आपत्तिजनक शब्द नहीं लिखवा सकते हैं। इसके अलावा आप जाति, धर्म या कोई स्टिकर भी नहीं लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker On Vehicles
Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker - फोटो : AdobeStock

ऐसा करने पर आपका चालान कट सकता है। अगर आप अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर जाति या धर्म से जुड़ी कोई चीज लिखते हैं तो यह गैर कानूनी है ऐसा करने पर आपको पांच हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed