{"_id":"67600e6c5408f9dd1b0416e1","slug":"irctc-kenya-tour-package-2024-from-kolkata-check-complete-details-of-this-tour-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Kenya Tour: केन्या में सफारी का लेना चाहते हैं आनंद, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Kenya Tour: केन्या में सफारी का लेना चाहते हैं आनंद, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:15 PM IST
सार
केन्या अपनी विविध संस्कृति और खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हर साल देश दुनिया से बड़े पैमाने पर लोग केन्या में वन्य जीवन और सफारी का आनंद लेने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kenya Tour Package
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप किसी दूसरे देश में सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको केन्या में सफारी का आनंद उठाने का मौका मिल रहा है। केन्या पूर्वी अफ्रीका में स्थित काफी खूबसूरत देश है। यह देश भूमध्य रेखा के पास स्थित है। इस देश के पूर्व में सोमालिया, पश्चिम में युगांडा, उत्तर में इथियोपिया और साउथ सूडान और दक्षिण में तंजानिया स्थित है।
केन्या अपनी विविध संस्कृति और खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हर साल देश दुनिया से बड़े पैमाने पर लोग केन्या में वन्य जीवन और सफारी का आनंद लेने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप भी केन्या में सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Kenya Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KENYA SAFARI है। इसका पैकेज कोड EHO050 है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा।
आईआरसीटीसी के केन्या सफारी टूर पैकेज की शुरुआत 12 फरवरी, 2025 को कोलकाता से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको केन्या में घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है।
इसमें आपको एरोप्लेन से सफर करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में आपको कई और सुविधाएं भी मिल रही हैं। सफर के दौरान आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा।
वहीं बात अगर किराये की करें तो अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 2,36,300 रुपये है। इसके अलावा अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं इस स्थिति में आपका प्रति व्यक्ति किराया 2,29,200 रुपये होगा। वहीं तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 2,25,600 रुपये किराया देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।