फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: कश्मीर घुमाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया

Thu, 29 Sep 2022 05:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package from Delhi Know Booking and Trip Destinations All Details
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package For Kashmir: अगर आप कश्मीर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। हर साल लाखों की संख्या में सैलनी कश्मीर घूमने के लिए आते हैं। यहां स्थित गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहें हर साल लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इसी वजह से कश्मीर को धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी गई है। ऐसे में आपको जीवन में एक बार कश्मीर जरूर घूमने जाना चाहिए। अगर आप भी कश्मीर घूमने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 5 रात और 6 दिनों का है। यात्रा के दौरान आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकज में कई खास सुविधाएं मिल रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Kashmir Tour Package from Delhi Know Booking and Trip Destinations All Details
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट की कंफर्ट क्लास में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 अक्तूबर, 2022 को दिल्ली एयरपोर्ट से हो रही है। 

IRCTC Kashmir Tour Package from Delhi Know Booking and Trip Destinations All Details
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ENCHANTING KASHMIR है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package from Delhi Know Booking and Trip Destinations All Details
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको खाने-पीने की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इसके अलावा आपको यात्रा के दौरान इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package from Delhi Know Booking and Trip Destinations All Details
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको 43,990 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 30,650 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 29,580 रुपये खर्च करने होंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed