IRCTC Kashmir Tour Package 2024: कश्मीर के बारे में कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है यहीं है यहीं है। यहां की खूबसूरत बर्फ से ढकी चोटियां और सुंदर झीलें हर किसी का मन मोह लेती हैं। यही नहीं कश्मीर देश विदेश में एक अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी मशहूर है। यहां आपको गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर जैसी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा कश्मीर की सुंदर वादियों की बात ही क्या कहें। हर साल देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग कश्मीर में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी कश्मीर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको बता दें कि खूबसूरत कश्मीर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में खूबसूरत कश्मीर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन