Internet Banking Tips in Hindi: आज के समय में लोग इंटरनेट बैंकिंग का काफी इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इससे बिना बैंक जाए ही कई काम आसानी से हो जाते हैं। किसी को पैसे भेजने हो, बैंक खाते की जानकारी चेक करनी है, बैलेंस चेक करना हो, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना हो आदि। लगभग कई काम बिना बैंक जाए ही आप अपने मोबाइल से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो साइबर ठग आपके बैंक खाते में सेंध तक लगा सकते हैं यानी आपको ठग सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66aa18b98fae5e7cf601ce55","slug":"how-to-safe-during-using-internet-banking-check-here-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: भूलकर न करें ऑनलाइन बैंकिंग करने वाले ये गलतियां, वरना लग सकती है भारी चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: भूलकर न करें ऑनलाइन बैंकिंग करने वाले ये गलतियां, वरना लग सकती है भारी चपत
Fri, 02 Aug 2024 01:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:-
नंबर 1
- आमतौर पर देखने में आता है कि लोग अपनी नेट बैंकिंग को अपने दफ्तर के कंप्यूटर में लॉगिन कर लेते हैं या फिर पब्लिक कंप्यूटर में भी, लेकिन ऐसा कभी न करें क्योंकि ऐसे सिस्टम पर हैकर्स पहले हमला करते हैं और इससे आपके बैंक खाते में सेंध लग सकती है।
इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपके पास किसी तरह का कोई अनजाना ईमेल या स्पैम ईमेल आता है तो कभी भूलकर भी ऐसे ईमेल पर क्लिक न करें। दरअसल, ये ईमेल फेक होते हैं और इनमें वायरस भी हो सकते हैं या कोई कोड हो सकता है जो आपके सिस्टम को हैक कर सकता है। ऐसे में आपकी इंटरनेट बैंकिंग हैक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आपके पास कोई ऐसा कॉल आता है जिसमें आपसे आपकी इंटरनेट बैंकिंग का आईडी-पासवर्ड मांगा जाता है या फिर आपको कोई लिंक भेजा जाता है जिस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, तो ऐसा कभी न करें। दरअसल, ये लोग फेक होते हैं और आपको ठग लेते हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप भी नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने पासवर्ड को बदलते रहें। एक निश्चित समय बाद या कुछ महीनों के अंतराल पर नेट बैंकिंग के पासवर्ड को बदलते रहना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे कि अंक, अक्षरों और स्पेशल कैरेक्टर को मिलाकर ही अपना पासवर्ड बनाएं।