Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Kamakhya Devi Tour Package Facilities Price Check Complete Details In Hindi
{"_id":"68db987254c7074f900e7430","slug":"irctc-kamakhya-devi-tour-package-facilities-price-check-complete-details-in-hindi-2025-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: बेहद सस्ते में कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, जानें कितना है टूर पैकेज का किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: बेहद सस्ते में कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, जानें कितना है टूर पैकेज का किराया
असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। कामाख्या देवी मंदिर हिंदू आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। भारतीय रेलवे के टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा सफर के दौरान यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आईआरसीटीसी का यह एक किफायती टूर पैकेज है। इस पैकेज में यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। सभी तरह की व्यवस्थाएं आईआरसीटीसी द्वारा की जाएंगी। अगर आप कामाख्या देवी मंदिर में सुविधाजनक ढंग से दर्शन करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
Trending Videos
2 of 5
IRCTC Kamakhya Devi Tour Package
- फोटो : Adobestock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर है। इस टूर पैकेज में आपकी कुल 1 रातों और 2 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड EGH044 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 अक्तूबर, 2025 को गुवाहाटी से हो रही है।
IRCTC Kamakhya Devi Tour Package
- फोटो : AdobeStock
पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा कैब और बस से कराई जाएगी। खास बात यह है कि इस टूर पैकेज में आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए पहले से ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर रखी हैं।
IRCTC Kamakhya Devi Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इसमें आपके ठहरने के लिए होटल से लेकर खाना पीना सभी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। इस पैकेज में आपको कामाख्या मंदिर के दर्शन करने के साथ साथ असम के सांस्कृतिक और प्राकृतिक खूबसूरती को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा।
IRCTC Kamakhya Devi Tour Package
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 12950 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 7,000 रुपये देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।