फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPO Investment Tips: आईपीओ में निवेश करने का बना रहे हैं प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 28 Jul 2022 05:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
IPO Investment Tips Keep These Things in Mind Before Investing in IPO's
IPO Investment Tips - फोटो : Istock

IPO Investment Tips: आने वाले महीनों में कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी में हैं। ऐसे में पिछले साल की तरह ही इस साल भी स्टॉक मार्केट में कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं। आईपीओ से तात्पर्य इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग से है। इसमें कंपनियां पहली बार अपने शेयरों को स्टॉक मार्केट में लोगों के लिए लिस्ट करती हैं। आईपीओ के जरिए कंपनी इक्विटी पूंजी को जुटाने का काम करती है। आने वाले महीनों में ओयो, गो एयर, बजाज एनर्जी आदि कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना रहती है कि आपको निवेश के बाद एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

IPO Investment Tips Keep These Things in Mind Before Investing in IPO's
IPO Investment Tips - फोटो : Istock

आईपीओ में निवेश करने से पहले इस बात को तय करें कि आप लिस्टिंग गेन चाहते हैं या आप लंबी अवधि के लिए कंपनी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लिस्टिंग के समय शेयर के प्राइस पर निवेशकों को शानदार रिटर्न मिलता है। वहीं लिस्टिंग के बाद धीरे-धीरे उसके शेयर प्राइस काफी कम हो जाते हैं।

IPO Investment Tips Keep These Things in Mind Before Investing in IPO's
IPO Investment Tips - फोटो : Istock

आप जिस कंपनी के आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं। उस कंपनी की पृष्ठभूमि और ट्रैक रिकॉर्ड के विषय में अच्छे से रिसर्च करें। इसके अलावा विशेषज्ञों की राय उस कंपनी के आईपीओ को लेकर जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPO Investment Tips Keep These Things in Mind Before Investing in IPO's
IPO Investment Tips - फोटो : Istock

इससे आपको एक अच्छी खासी समझ मिल जाएगी कि कंपनी लिस्टिंग के दौरान कैसा परफॉर्म करने वाली है। आईपीओ में निवेश करते समय उस कंपनी के बिजनेस मॉडल के बारे में भी गहराई से रिसर्च करनी चाहिए।

विज्ञापन
IPO Investment Tips Keep These Things in Mind Before Investing in IPO's
IPO Investment Tips - फोटो : Istock

कंपनी के आईपीओ में निवेश करने से पहले उसके हाल के वित्तीय प्रदर्शन पर गौर जरूर करना चाहिए। कंपनी कितनी प्रॉफिट में है? उसके प्रोडक्ट और सर्विस की कितनी बिक्री हो रही है। इस बारे में जरूर चेक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed