फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में इनवर्टर लगा है तो बैटरी के पास भूलकर भी न रखें ये सामान, छोटी गलती पड़ सकती है भारी

Thu, 01 Oct 2026 01:14 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

Inverter Battery Safety: घर में बिजली जाने पर इनवर्टर काफी काम आता है, लेकिन इसकी बैटरी के आसपास रखी कुछ चीजें परेशानी खड़ी कर सकती हैं। बैटरी को सही जगह और हवादार स्थान पर रखना जरूरी है। जानिए किन चीजों को इनवर्टर बैटरी के पास रखने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Inverter Battery Safety Things You Should Never Keep Near Your Home Inverter
इनवर्टर बैटरी के पास ये चीजें दिखें तो तुरंत हटाएं - फोटो : एआई

इनवर्टर आजकल ज्यादातर घरों में देखने को मिल जाता है। बिजली जाने पर पंखा, लाइट और दूसरे जरूरी उपकरण चलाने में यह काफी मदद करता है। लेकिन इनवर्टर की बैटरी को लेकर थोड़ी सावधानी रखना भी जरूरी है। कई लोग बैटरी के आसपास ही घर का सामान रख देते हैं। ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता। तो आइए जानते हैं कि हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Inverter Battery Safety Things You Should Never Keep Near Your Home Inverter
इनवर्टर बैटरी के पास ये चीजें दिखें तो तुरंत हटाएं - फोटो : Adobe stock

बैटरी के पास कागज और कपड़े न रखें
इनवर्टर की बैटरी के आसपास पुराने अखबार, कागज, कपड़े, गत्ते या दूसरे आसानी से आग पकड़ने वाले सामान नहीं रखने चाहिए। बैटरी और उसके कनेक्शन के आसपास गर्मी पैदा हो सकती है। ऐसे में जल्दी आग पकड़ने वाले सामान को दूर रखना ही सुरक्षित तरीका है।

बैटरी के ऊपर सामान रखने की गलती न करें
कई घरों में जगह बचाने के लिए लोग बैटरी के ऊपर डिब्बे, कपड़े या दूसरे सामान रख देते हैं। इससे बैटरी की जांच और रखरखाव में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा बैटरी के वेंट या आसपास की जगह ढकने से भी बचना चाहिए। बैटरी को ऐसी जगह रखें जहां उसके आसपास पर्याप्त जगह हो।

Inverter Battery Safety Things You Should Never Keep Near Your Home Inverter
इनवर्टर बैटरी के पास ये चीजें दिखें तो तुरंत हटाएं - फोटो : Adobe stock

पानी और गीली चीजों से रखें दूरी
बैटरी के पास पानी की बोतल, गीले कपड़े या कोई ऐसा सामान न रखें जिससे पानी गिरने का खतरा हो। बिजली से जुड़े उपकरणों के आसपास पानी रखना जोखिम बढ़ा सकता है। सफाई करते समय भी ध्यान रखें कि बैटरी और उसके कनेक्शन पर पानी न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inverter Battery Safety Things You Should Never Keep Near Your Home Inverter
इनवर्टर बैटरी के पास ये चीजें दिखें तो तुरंत हटाएं - फोटो : Adobe stock

बैटरी वाले कमरे में हवा का रास्ता रहे खुला
इनवर्टर बैटरी को बंद और पूरी तरह घुटी हुई जगह में रखने से बचना चाहिए। खासकर लेड-एसिड बैटरियों की चार्जिंग के दौरान गैस निकल सकती है, इसलिए अच्छी वेंटिलेशन जरूरी है। बैटरी को ऐसी जगह रखना बेहतर है जहां हवा का आना-जाना बना रहे।

विज्ञापन
Inverter Battery Safety Things You Should Never Keep Near Your Home Inverter
इनवर्टर बैटरी के पास ये चीजें दिखें तो तुरंत हटाएं - फोटो : AI

बच्चों की पहुंच से भी रखें दूर
इनवर्टर और बैटरी को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। बैटरी के टर्मिनल और तारों से छेड़छाड़ करना खतरनाक हो सकता है। अगर बैटरी में लीकेज, टूट-फूट, असामान्य गर्मी या कोई दूसरी गड़बड़ी दिखाई दे तो खुद से छेड़छाड़ करने के बजाय तकनीशियन से जांच कराएं। इनवर्टर की बैटरी के आसपास ज्यादा सामान जमा करने के बजाय उसे साफ, सूखी और हवादार जगह पर रखना बेहतर है। साथ ही बैटरी और इनवर्टर के इस्तेमाल के लिए कंपनी के निर्देशों का पालन करना चाहिए।

राशन लेने के लिए अंगूठा लगाने की झंझट खत्म? 1 अक्तूबर से बदल जाएगा पूरा तरीका

शादी की लोकेशन सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं? घर खाली रहने की जानकारी यूं न दें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed