Railway Act Section 141 Penalty: चलती हुई ट्रेन से सफर के दौरान कई बार खिड़की के पास खड़े होकर बात करते समय यात्रियों का महंगा मोबाइल फोन या अन्य कीमती सामान अचानक नीचे ट्रैक पर गिर जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में सबसे पहला और घबराया हुआ ख्याल यही आता है कि तुरंत चेन खींचकर यानी अलार्म चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक लिया जाए और अपना गिरा हुआ सामान वापस उठा लिया जाए।
{"_id":"6af9bccf88f0d0895503d31a","slug":"can-you-pull-the-chain-if-your-mobile-falls-from-a-train-know-the-rules-2026-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से मोबाइल गिरने पर क्या आप चेन पुलिंग कर सकते हैं? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ट्रेन से मोबाइल गिरने पर क्या आप चेन पुलिंग कर सकते हैं? जानें नियम
Sun, 15 Nov 2026 07:38 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:38 PM IST
सार
- Pulling Train Chain For Mobile: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों को सामान ट्रेन से नीचे गिर जाता है, और लोग परेशान होने लगते हैं।
- कई लोग इस स्थिति में चेन खींचने के बारे में सोचने लगते हैं, आइए इस लेख में यही समझते हैं कि क्या मोबाइल गिरने पर चेन खींच सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन से मोबाइल गिरने पर चेन पुलिंग
- फोटो : AI
Trending Videos
ट्रेन अलार्म चेन पुलिंग नियम
- फोटो : AI
चेन खींचना क्यों है अवैध?
- भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक मोबाइल गिरना कोई जानलेवा या गंभीर आपातकाल नहीं है।
- चेन पुलिंग केवल आग लगने, मेडिकल इमरजेंसी या किसी के गिरने जैसी बड़ी दुर्घटनाओं के लिए होती है, इसलिए सामान के लिए चेन खींचना गैरकानूनी है।
ट्रेन अलार्म चेन पुलिंग नियम
- फोटो : AI
रेलवे अधिनियम की धारा 141?
- बिना किसी ठोस, वैध या उचित कारण के ट्रेन की अलार्म चेन खींचना रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
- ऐसा करने पर रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ द्वारा तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितना जुर्माना और सजा?
- फोटो : अमर उजाला
कितना जुर्माना और सजा?
- अगर कोई यात्री बिना जरूरी आपातकाल के केवल मोबाइल या सामान के लिए चेन खींचता पकड़ा जाता है, तो उसे एक साल तक की जेल या एक हजार रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों सजाएं एक साथ हो सकती हैं।
- इसलिए कभी भी बिना बड़े इमरजेंसी के चेन नहीं खींचना चाहिए।
- सफर के दौरान हमेशा यह सावधानी रखनी चाहिए कि खिड़की के पास फोन का इस्तेमाल बहुत सतर्कता से करें।
- अगर दुर्भाग्यवश मोबाइल गिर भी जाए, तो अपनी और दूसरे यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कभी भी चेन खींचने जैसी गलती न करें।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
सामान गिरने पर क्या करें?
अगर आपका मोबाइल चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता है, तो घबराएं नहीं और ये कदम उठाएं-
- खिड़की से बाहर देखकर पटरी के किनारे लगे बिजली के खंभे पर लिखा यूनिक नंबर और पिछला स्टेशन या कोई खास पहचान वाली जगह तुरंत याद रखें या लिख लें।
- किसी दूसरे के फोन से तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 (रेल मदद) या 182 (RPF) पर कॉल करें।
- उन्हें पोल नंबर और स्टेशन की जानकारी दें। रेलवे की टीम या आरपीएफ आपके बताए स्थान से फोन ढूंढने का प्रयास करती है, जिसे बाद में पहचान बताकर आप संबंधित स्टेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
