भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय ट्रेनों में कई तरह के कोच होते हैं जैसे फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर, जनरल आदि। हालांकि, ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ जनरल कोच में होती है। जनरल कोच उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक होता है, जो कम पैसे में सफर करना चाहते हैं। जनरल कोच की खास बात यह है कि इसमें आप बिना आरक्षण के यात्रा कर सकते हैं। स्लीपर और एसी की तुलना में जनरल कोच में सफर करने का किराया भी काफी कम होता है। हालांकि, कई बार जनरल कोच में सफर करना काफी मुश्किल भरा होता है। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आकर खड़ी होती है वैसे ही जनरल कोच में घुसने की होड़ लग जाती है।
Indian Railways: भारतीय ट्रेनों के जनरल कोच में कितने यात्री कर सकते हैं सफर? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:40 PM IST
सार
स्लीपर और एसी की तुलना में जनरल कोच में सफर करने का किराया भी काफी कम होता है। हालांकि, कई बार जनरल कोच में सफर करना काफी मुश्किल भरा होता है। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आकर खड़ी होती है वैसे ही जनरल कोच में घुसने की होड़ लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन