Aadhaar Card Name Update Process In Hindi: हमारे पास कई डॉक्यूमेंट हैं जिनमें से कुछ ऐसे हैं जिनकी जरूरत हमें लगभग हर एक काम में पड़ती है। इसलिए अगर ये दस्तावेज न हो तो हमारे कई काम तक अटक सकते हैं। जैसे, आज के समय में आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेजों में आता है। अगर आपके पास ये नहीं है तो आपके कई सरकारी और गैर-सरकारी काम अटक सकते हैं। यही नहीं अगर आधार कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है तो भी आपके काम रूक सकते हैं।
{"_id":"6881e5e7d4fe6e7bc90bd4fd","slug":"aadhaar-name-correction-how-to-update-details-easily-via-uidai-portal-full-step-by-step-guide-explained-2025-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar: आधार कार्ड में नाम गलत होने पर अटक सकते हैं कई काम, जानें कैसे करवा सकते हैं ठीक; पूरा प्रोसेस जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar: आधार कार्ड में नाम गलत होने पर अटक सकते हैं कई काम, जानें कैसे करवा सकते हैं ठीक; पूरा प्रोसेस जानें
Thu, 24 Jul 2025 01:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:21 PM IST
सार
Aadhaar Mein Name Kaise Change Karein: अगर आपका आधार कार्ड में नाम गलत प्रिंट हुआ है, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। इसका तरीका बड़ा आसान है।
विज्ञापन
आधार कार्ड में गलत नाम कैसे सही करें?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में गलत नाम कैसे सही करें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे सही करवा सकते हैं आधार में नाम:-
स्टेप 1
- अगर आपके आधार कार्ड में भी आपका नाम गलत प्रिंट हुआ है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं
- इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता करें और यहां के लिए अपॉइंटमेंट लें
- अब जिस दिन आपको बुलाया गया है उस दिन आधार केंद्र जाएं
आधार कार्ड में गलत नाम कैसे सही करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- केंद्र पर जाकर आपको सबसे पहले काउंटर पर जाना है
- यहां से आपको करेक्शन फॉर्म लेना है
- इस लिए हुए फॉर्म को भरना है जिसमें आपको अपना आधार नंबर, पता आदि मांगी गई जानकारी भरनी है
- साथ ही इस फॉर्म में अपना सही नाम भी भरें, जो आपको आधार कार्ड में अपडेट करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में गलत नाम कैसे सही करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- अब जब फॉर्म भर चुका है तो इस फॉर्म के साथ नाम के प्रूफ की फोटोकॉपी लगाएं
- नाम के लिए आप कई तरह के वैलिड प्रूफ का इस्तेमाल कर सकते हैं
- ध्यान रहे अपने साथ अपना ऑरिजनल आधार कार्ड और नाम का असली प्रूफ जरूर रखें
- इसके बाद जब आपकी बारी आए तो संबंधित अधिकारी के पास जाएं
विज्ञापन
आधार कार्ड में गलत नाम कैसे सही करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
- उन्हें फॉर्म दें और फिर वे आपके बायोमेट्रिक लेकर आपका सत्यापन करते हैं
- इसके बाद आपके आवेदन को प्रोसेस किया जाता है और सही नाम सिस्टम में फीड किया जाता है
- फिर आपको स्लिप मिलती है और आपको निर्धारित शुल्क देना होता है
- अब कुछ दिनों के भीतर आपका सही नाम आधार कार्ड में अपडेट हो जाता है