फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन टिकट को कैंसिल कराने पर कितना मिलता है रिफंड? जानिए क्या है रेलवे का नियम

Thu, 18 Jan 2024 01:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges And Rules
Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges - फोटो : iStock

देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा भी दी जाती है। कई ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। ऐसे में कई लोग यात्रा करने से पहले अपनी सीट को रिजर्व करा लेते हैं। हालांकि, कई बार प्लान बदलने या किन्हीं दूसरे कारणों से यात्रियों को अपना टिकट मजबूरन कैंसिल कराना पड़ता है। गौर करने वाली बात है कि ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर भारतीय रेलवे कैंसिलेशन चार्ज वसूलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि टिकट कैंसिल कराने पर भारतीय रेलवे आपको कितना रिफंड देता है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges And Rules
Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges - फोटो : iStock

अगर आप अपने कंफर्म टिकट को ट्रेन के रवाना होने से 48 घंटे पहले कैंसिल कराते हैं। ऐसे में एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास के कंफर्म टिकट पर आपका 240 रुपये कैंसिलेशन चार्ज प्रति यात्री कटेगा।

Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges And Rules
Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges - फोटो : iStock

वहीं अगर आपका टिकट सेकेंड एसी में है। ऐसे में टिकट कैंसिल कराने पर आपका प्रति व्यक्ति 200 रुपये कैसिंलेशन चार्ज कटेगा। इसके अलावा अगर आपने थर्ड एसी चेयर या थर्ड एसी इकॉनमी में अपना टिकट कराया था और उसे आप कैंसिल करा रहे हैं। इस स्थिति में आपका 180 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज कटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges And Rules
Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges - फोटो : iStock

अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास में है। इस स्थिति में टिकट कैंसिल कराने पर भरतीय रेलवे आपसे 120 रुपये कैंसिलेशन चार्ज वसूलेगा। वहीं सेकेंड क्लास में कैंसिलेशन चार्ज 60 रुपये निश्चित किया गया है। 

विज्ञापन
Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges And Rules
Indian Railways Train Ticket Cancellation Charges - फोटो : Istock

इन सब के अलावा अगर आप ट्रेन के रवाना होने से 48 घंटे से कम और 12 घंटे पहले ट्रेन टिकट को कैंसिल कराते हैं। ऐसे में टिकट की राशि का 25 प्रतिशत कैंसिलेशन चार्ज के रूप में वसूला जाता है।

DTC Bus: व्हाट्सएप से भी कर सकेंगे डीटीसी बस टिकट बुक, जानिए सरकार क्या बना रही योजना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed