फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DTC Bus: व्हाट्सएप से भी कर सकेंगे डीटीसी बस टिकट बुक, जानिए सरकार क्या बना रही योजना

Thu, 18 Jan 2024 12:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
You Can Book DTC Bus Ticket Through WhatsApp Know What Delhi Government Is Planning
DTC Bus - फोटो : Istock

आज के समय हम में से अधिकतर लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि व्हाट्सएप की मदद से अब डीटीसी बस टिकट को बुक करने की भी योजना बनाई जा रही है। आज के समय बडे़ पैमाने पर लोग दिल्ली में डीटीसी बस के माध्यम से रोजाना सफर करते हैं। सफर के दौरान कई बार बस में भीड़ होती है। ऐसे में कंडक्टर के पास जाकर टिकट खरीदते समय हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्हाट्सएप की मदद से डीटीसी बस की टिकट को बुक करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही डीटीसी बसों में व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने वाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

You Can Book DTC Bus Ticket Through WhatsApp Know What Delhi Government Is Planning
DTC Bus - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली सरकार मेट्रो की तरह ही डीटीसी बसों में भी व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग सेवा को शुरू करने की तैयारियां कर रही है। 

You Can Book DTC Bus Ticket Through WhatsApp Know What Delhi Government Is Planning
DTC Bus - फोटो : Istock

दिल्ली मेट्रो का व्हाट्सएप आधारित टिकट बुक करने का नंबर 9650855800 है। मेट्रो टिकट बुक करने के लिए आपको इस नंबर को अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल करना होता है। इसके बाद आपको उस आधिकारिक नंबर पर Hi का मैसेज लिखकर भेजना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
You Can Book DTC Bus Ticket Through WhatsApp Know What Delhi Government Is Planning
DTC Bus - फोटो : Istock

यह मैसेज भेजने के बाद आपको अपनी भाषा का चयन करने का ऑप्शन मिलता है। इसके बाद यात्रा से जुड़ी डिटेल्स जैसे सोर्स स्टेशन और गंतव्य स्टेशन को आपको दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको कितना टिकट खरीदना है। उस संख्या को दर्ज करना है। 

ABY: गरीब लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दोगुना कर सकती है आयुष्मान भारत योजना की राशि, जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
You Can Book DTC Bus Ticket Through WhatsApp Know What Delhi Government Is Planning
DTC Bus - फोटो : Istock

इसके बाद आप ऑनलाइन पेमेंट करके आसानी से व्हाट्सएप के जरिए दिल्ली मेट्रो की टिकट आसानी से बुक हो जाती है। डीटीसी बसों में जब व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो जाएगी। उसके बाद ठीक इसी तर्ज पर आप डीटीसी बस टिकट को भी बुक कर सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed