Fortified Rice: देश में आज भी कई लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। पैसों की कमी के कारण ये लोग अपने दो वक्त के खाने का इंतजाम काफी मुश्किल से कर पाते हैं। इस कारण इन लोगों को खान पान से जरूरी विटामिन्स और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जरूरी पोषक तत्व न मिल पाने की वजह से इनके स्वास्थ्य और शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा ठीक भोजन न मिल पाने की वजह से बच्चों का शारीरिक विकास भी ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। वे कुपोषित हो जाते हैं।
क्या है फोर्टिफाइड चावल? आम चावलों की तुलना में ये कैसे हैं विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर?
क्या होता है फोर्टिफाइड चावल?
फोर्टिफाइड चावलों को भी साधारण चावलों की तरह ही बनाया जाता है। हालांकि, साधरण चावल और फोर्टिफाइड चावलों में एक फर्क केवल यह होता है कि इसमें पोषक तत्वों को कृत्रिम तरीकों से बढ़ाया जाता है।
फोर्टिफाइड चावलों में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-1, बी-2, जिंक आदि जरूरी पोषक तत्वों को मिलाया जाता है। देश में कुपोषण की समस्या को दूर करने की दिशा में फोर्टिफाइड चावल एक बड़ा कदम है।
Investment Tips: हर महीने करिए पांच हजार रुपये का निवेश, 60 की उम्र के बाद इकट्ठा कर सकते हैं 2.2 करोड़
इन चावलों को खाने से शारीरिक स्वास्थ्य तो दुरुस्त होता ही है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है और शरीर में चुस्ती-फुर्ती भी आती है। हमारा देश दुनिया के 20 प्रतिशत चावल की पैदावार करता है।
इसके अलावा देश में चावल की खपत भी काफी ज्यादा होती है। इस कारण चावलों में फोर्टिफिकेशन के जरिए देश में आम लोगों को खाने में जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे। इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा। इसके अलावा बच्चों का शारीरिक विकास में तेजी से होगा।
IRCTC: अफ्रीका के इस खूबसूरत देश में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया