Indian Railways Refund Rules for Passengers: अगर आपको कहीं की यात्रा करनी है तो आप ट्रेन के जरिए सफर कर सकते हैं। इसमें आप जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में सफर कर सकते हैं। बशर्ते आप ट्रेन टिकट खरीद लें जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकते हैं। ट्रेन से आप लंबी दूसरी का सफर भी आराम से तय कर लेते हैं क्योंकि ट्रेन में खानपान से लेकर शौचालय की सुविधा आदि होती है। पर एक चीज जो देखने में आती है कि कई ट्रेनें काफी देरी से चलती हैं यानी लेट हो जाती हैं और कई ट्रेनों को तो रद्द ही कर दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं की जो ट्रेन लेट हो जाती हैं आप उसमें अपने टिकट का रिफंड ले सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इसका क्या नियम हैं। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6745af60bcac99f5f60bbd2a","slug":"indian-railways-refund-rules-how-to-file-tdr-for-train-ticket-refund-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट हो रही है ट्रेन, तो ऐसे ले सकते हैं टिकट का पूरा पैसा वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट हो रही है ट्रेन, तो ऐसे ले सकते हैं टिकट का पूरा पैसा वापस
Tue, 26 Nov 2024 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:55 PM IST
सार
भारतीय रेलवे रोजाना कई ट्रेनों को चलाती है जिससे लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। बस आपको ट्रेन टिकट बुक करना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ट्रेन लेट होने पर आप कैसे रिफंड ले सकते हैं?
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने पर रिफंड कैसे लें?
- फोटो : Amar Ujala
ट्रेन लेट होने पर रिफंड कैसे लें?
- फोटो : AdobeStock
क्या कहता है नियम?
- बात अगर नियम की करें तो भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, अगर कोई ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है तो यात्री अपने टिकट का पूरा रिफंड ले सकता है यानी टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकता है। बस इसके लिए यात्री को अपने टिकट का टीडीआर फाइल करना होता है जिसके बाद उसके बैंक खाते में रिफंड आ जाता है।
ट्रेन लेट होने पर रिफंड कैसे लें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे फाइल कर सकते हैं टीडीआर:-
स्टेप 1
- अगर कोई ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट है तो ऐसे में आप डीटीआर फाइल कर सकते हैं जिससे आपको टिकट का पूरा पैसा रिफंड मिलता है
- इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने पर रिफंड कैसे लें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपने आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है
- लॉगिन करने के बाद आपको 'माय अकाउंट' वाले सेक्शन में जाकर 'माय ट्रांजेक्शन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको 'फाइल टीडीआर' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने पर रिफंड कैसे लें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपना बुक टिकट यहां पर दिखेगा
- इसके बाद आपको क्लेम रिक्वेस्ट करनी है
- फिर रेलवे द्वारा आपकी रिक्वेस्ट को स्वीकार किया जाता है और आपके बैंक खाते में पूरा पैसा वापस कर दिया जाता है।