PAN 2.0: पैन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार पैन कार्ड को लेकर एक बड़ी योजना लेकर आई है। इसके तहत लोगों को क्यूआर कोड वाला पैन कार्ड मिलेगा। पैन 2.0 अंतर्गत टैक्सपेयर्स रजिस्ट्रेशन सर्विसेज को रिइंजीनियरिंग किया जाएगा। इस योजना को अमल में लाने में करीब 1435 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी भी मिल गई है। पैन 2.0 के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि सरकार पैन 2.0 योजना को शुरू करने जा रही है। इसके लागू होने के बाद बिजनेस और सिटीजन सेंट्रिक गतिविधियों को मैनेज करने में आसानी होगी। पैन 2.0 की योजना आने के बाद कई लोग सवाल कर रहे हैं आखिर ये पैन 2.0 है क्या? इसके आने के बाद क्या पुराना पैन कार्ड अवैध हो जाएगा? आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
PAN 2.0: क्या है पैन 2.0? इसके आने के बाद क्या अवैध हो जाएंगे मौजूदा पैन कार्ड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:28 PM IST
सार
PAN 2.0: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि सरकार पैन 2.0 योजना को शुरू करने जा रही है। इसके लागू होने के बाद बिजनेस और सिटीजन सेंट्रिक गतिविधियों को मैनेज करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन