Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। ये देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती है। इसी वजह से इंडियन रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। देश में रोजाना बड़े पैमाने पर लोग भारतीय रेल से सफर करते हैं। हालांकि, रेले में यात्रा करने से पहले आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। बिना टिकट ट्रेन में सफर करने पर यात्रियों से पेनाल्टी वसूली जाती है। ऐसे में आपको यात्रा करने से पहले ट्रेन टिकट को जरूर बुक करा लेना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक कराने पर कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको उन्हीं सुविधाओं के बारे में बताने वाले हैं। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को ये सुविधाएं ऑफर करता है, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में विस्तार से -
{"_id":"62834f2ce9527953de3f3562","slug":"indian-railways-offers-these-free-services-with-train-ticket-know-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: टिकट बुकिंग के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं कई विशेष सुविधाएं, जानें इनके बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: टिकट बुकिंग के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं कई विशेष सुविधाएं, जानें इनके बारे में
Tue, 17 May 2022 01:24 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 17 May 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket
- फोटो : Istock
मेडिकल की सुविधा
अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको मेडिकल की सुविधा मिलती है। अगर यात्रा करते वक्त आपकी तबियत खराब हो जाती है। इस स्थिति में आप टीटीई से संपर्क करके मेडिकल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको एक रुपये खर्च नहीं करने होंगे। ये सुविधा पूरी तरह फ्री है।
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket
- फोटो : Istock
वेटिंग रूम की सुविधा
रेलवे आपको वेटिंग रूम की सुविधा मुफ्त में ऑफर करता है। यात्रा के दौरान अगर ट्रेन किसी कारण से लेट हो गई है। ऐसे में यात्री वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को एक रुपये का भी चार्ज नहीं देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket
- फोटो : Istock
वाईफाई की सुविधा
सफर के दौरान यात्रियों को कई स्टेशन पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा भी मिलती है। फ्री वाईफाई को एक्सेस करके आप इंटरनेट का उपयोग अपने डिवाइस में कर सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket
- फोटो : Istock
इंश्योरेंस
इंडियन रेलवे आपको ट्रेन से यात्रा करते समय इंश्योरेंस की सुविधा भी देता है। इंश्योरेंस के लिए आपसे 0.49 रुपये लिए जाते हैं। अगर यात्रा के दौरान दुर्भाग्यवश यात्री की मृत्यु या वो स्थाई विकलांगता का शिकार होता है। इस स्थिति उसे 10 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं आंशिक विकलांगता पर यात्री को 7.5 लाख रुपये दिए जाते हैं।