Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। ये देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती है। इसी वजह से इंडियन रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। देश में रोजाना बड़े पैमाने पर लोग भारतीय रेल से सफर करते हैं। हालांकि, रेले में यात्रा करने से पहले आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। बिना टिकट ट्रेन में सफर करने पर यात्रियों से पेनाल्टी वसूली जाती है। ऐसे में आपको यात्रा करने से पहले ट्रेन टिकट को जरूर बुक करा लेना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक कराने पर कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको उन्हीं सुविधाओं के बारे में बताने वाले हैं। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को ये सुविधाएं ऑफर करता है, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में विस्तार से -
Indian Railways: टिकट बुकिंग के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं कई विशेष सुविधाएं, जानें इनके बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 17 May 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन