दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक भारतीय रेल में रोजाना करीब सवा दो करोड़ से भी अधिक लोग यात्रा करते हैं। वहीं सालभर में आठ अरब से भी ज्यादा लोग रेल यात्रा करते हैं। खास बात तो ये है, कि ये आंकड़ा दुनिया की कुल आबादी से भी अधिक है। पूरे विश्व की मौजूदा आबादी लगभग 7.9 अरब है। वहीं भारतीय रेल अपने यात्रियों को 12 अलग-अलग कैटेगरी के तहत टिकट पर छूट देती है। लेकिन कोरोना काल के समय रेल बंद होने के बाद जब इसे दोबारा चालू किया गया तो इसे 12 से घटा कर 3 कर दिया गया। यानी के अब रेलवे केवल 3 कैटेगरी के तहत ही छूट दे रही है। अगर आप भी अपनी ट्रेन यात्रा में किराए पर छूट प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि आप इन तीन कैटेगरी के में आते हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इन कैटेगरी में कौन-कौन आता है।
{"_id":"61c1a90bb007f537b363025f","slug":"indian-railways-how-to-get-discount-on-train-tickets-know-the-rules-to-get-discount","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: ट्रेन की टिकट पर चाहते हैं छूट? तो जानें क्या है रेलवे का नियम, कैसे मिल सकता है फायदा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: ट्रेन की टिकट पर चाहते हैं छूट? तो जानें क्या है रेलवे का नियम, कैसे मिल सकता है फायदा
Tue, 21 Dec 2021 04:37 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 21 Dec 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- कोरोना के चलते गैर जरूरी यातायात पर रोक लगाने कि लिए भारतीय रेल ने मार्च 2020 में सभी की कैटेगिरी के तहत दी जाने वाली छूट को बंद कर दिया था। जिसके बाद फिलहाल सिर्फ तीन कैटेगिरी के तहत ही छूट दी जा रही है। इसमें रोगी, छात्र, और दिव्यांगों को ही छूट प्रदान की जा रही है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट पर रोक लगी हुई है।
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- इन तीन कैटेगिरी में आने वाले दिव्यांग लोगों को फर्स्ट क्लास, सेकेंड स्लीपर थर्ड एसी व एसी चेयर कार में 75 प्रतिशत की छूट मिलती है। जबकि फर्स्ट एसी व सेकेंड एसी में 50 प्रतिशत, साथ ही राजधानी और शताब्दी गाड़ियों के एसी चेयर कार और थर्ड एसी में केवल 25 प्रतिशत छूट मिलती है। इसके अलावा दिव्यांग जनों के साथ सफर करने वाले व्यक्ति को भी ये छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- दूसरी श्रेणी में आने वालों की बात करें तो कैंसर रोगियों को सेकेंड और फर्स्ट क्लास के टिकट पर 75 प्रतिशत की छूट दी जाती है। जबकि थर्ड एसी और स्लीपर में उनकी टिकट पूरी तरह फ्री होती है। इसके साथ ही फर्स्ट और सेकेंड एसी में उन्हें 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। यहां पर भी साथ वाले व्यक्ति को भी बराबर छूट मिलती है।
विज्ञापन
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- वहीं किडनी और हार्ट रोगी व थैलेसीमिया के रोगियों को सेकेंड स्लीपर, एसी चेयर कार, थर्ड एसी और फर्स्ट क्लास में टिकट पर 75 परसेंट की छूट जी जाती है। वहीं फर्स्ट और सेकेंड एसी में 50 परसेंट की छूट है। टीबी और लेप्रोसी के रोगियों के लिए सेकेंड स्लीपर और फर्स्ट क्लास टिकट में 75 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। इनके साथ सफर कर रहे व्यक्ति को भी बराबर की छूट दी जाती है।