फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: रेलवे टिकट बुक कराने के बाद बदलना चाहते हैं अपना बोर्डिंग स्टेशन? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Wed, 26 Jan 2022 04:44 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 26 Jan 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways how to change boarding station after booking railway ticket Know the whole process
बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका - फोटो : iStock

हमारे देश में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यही कारण है कि इसे देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। रेलवे द्वारा लगभग हर वर्ग के लोगों को यात्रा करने की सुविधा दी जाती है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करा कर यात्रा कर सकते हैं। कई बार बोर्डिंग स्टेशन का यात्री की पहुंच से काफी दूर होने की वजह से ट्रेन के छूटने का डर रहता है। ऐसे में ट्रेन अगर यात्री के करीब किसी स्टेशन पर रुक कर जाती है, तो यात्री उसी स्टेशन से ट्रेन पकड़ लेते हैं। हालांकि, बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आपको अपने टिकट में बाकायदा बदलाव करवाना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर आप पर पेनल्टी लग सकती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब आप ऐसी किसी परिस्थिति में अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।

Indian Railways how to change boarding station after booking railway ticket Know the whole process
बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका - फोटो : iStock
  • आईआरसीटीसी की ये सुविधा केवल उन यात्रियों के लिए है, जिन्होंने ट्रेन टिकट की बुकिंग ऑनलाइन की है। ट्रैवल एजेंट्स के जरिए और पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के जरिए की गई बुकिंग पर ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही VIKALP ऑप्शन के PNRs में भी बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव नहीं किया जा सकता है। 
Indian Railways how to change boarding station after booking railway ticket Know the whole process
बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका - फोटो : iStock

बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होगा। अब लॉगिन करके ‘Booking Ticket History’ में जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways how to change boarding station after booking railway ticket Know the whole process
बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका - फोटो : istock
  • इसके बाद अपनी ट्रेन को सेलेक्ट करके 'change boarding point' पर क्लिक करें। अब ड्रॉप डाउन में उस ट्रेन के लिए नए बोर्डिंग स्टेशन का चुनाव करें। इसके बाद सिस्टम कंफर्मेशन मांगेगा और 'OK' पर क्लिक करते ही आपके पास बोर्डिंग स्टेशन बदलने का एक एसएमएस आएगा। 
विज्ञापन
Indian Railways how to change boarding station after booking railway ticket Know the whole process
बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका - फोटो : istock
  • बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करने के लिए आपको ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले ऑनलाइन बदलाव करना होगा। वहीं एक बार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के बाद ओरिजिनल बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ी जा सकती है। यदि यात्री बोर्डिंग स्टेशन बदले बिना दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ता है, तो उसे पेनल्टी के साथ बोर्डिंग प्वाइंट और रिवाइज्ड बोर्डिंग प्वाइंट के बीच का किराए भी देना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed