भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। इंडियन रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसी वजह से भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के विशाल रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे यात्रियों को कई विशेष सुविधाएं ऑफर करती है। वहीं दूसरी तरफ कई बार लोग ये सवाल करते हैं कि क्या पूरी ट्रेन को बुक करके उसमें यात्रा किया जा सकता है? अगर आप इस सवाल के उत्तर को नहीं जानते, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आप आसानी से किसी ट्रेन या उसमें किसी एक कोच को बुक करा सकते हैं। इसको लेकर रेलवे ने एक खास नियम को बना रखा है। अगर आप ट्रेन या उसमें किसी खास कोच को बुक करने की योजना बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपको आईआरसीटीसी से संपर्क करना होगा। उसके बाद आप पूरी ट्रेन या उसमें किसी खास कोच को बुक करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: आप भी कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच को बुक, जानिए कितना देना होगा किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 03 May 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन