फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: आप भी कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच को बुक, जानिए कितना देना होगा किराया

Tue, 03 May 2022 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 03 May 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways how to book Train or coaches through irctc know here
How to Book Train or Coaches through IRCTC - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। इंडियन रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसी वजह से भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के विशाल रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे यात्रियों को कई विशेष सुविधाएं ऑफर करती है। वहीं दूसरी तरफ कई बार लोग ये सवाल करते हैं कि क्या पूरी ट्रेन को बुक करके उसमें यात्रा किया जा सकता है? अगर आप इस सवाल के उत्तर को नहीं जानते, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आप आसानी से किसी ट्रेन या उसमें किसी एक कोच को बुक करा सकते हैं। इसको लेकर रेलवे ने एक खास नियम को बना रखा है। अगर आप ट्रेन या उसमें किसी खास कोच को बुक करने की योजना बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपको आईआरसीटीसी से संपर्क करना होगा। उसके बाद आप पूरी ट्रेन या उसमें किसी खास कोच को बुक करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Indian Railways how to book Train or coaches through irctc know here
How to Book Train or Coaches through IRCTC - फोटो : Istock

अगर आप किसी ट्रेन में पूरे कोच को बुक करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए आपको निर्धारित किए गए किराए से 35 से 40 फीसदी ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ता है। इसके अलावा आपको एक निश्चित मात्रा में सुरक्षा निधि भी जमा करनी होती है। हालांकि, इस सुरक्षा निधि को रेलवे बाद में वापस कर देता है। 

Indian Railways how to book Train or coaches through irctc know here
How to Book Train or Coaches through IRCTC - फोटो : Istock

पूरी ट्रेन या किसी कोच को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको एफटीआर सर्विस के विकल्प का चयन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद आपको डेट और दूसरी जानकारियों को दर्ज करके ऑनलाइन भुगतान करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways how to book Train or coaches through irctc know here
How to Book Train or Coaches through IRCTC - फोटो : Istock

अगर आप ट्रेन में किसी एक कोच को बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसके लिए 50 हजार रुपये का भुगतान करना है। वहीं अगर आप पूरी ट्रेन को बुक करना चाहते हैं। इसके लिए आपको 18 कोच के कुल 9 लाख रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Indian Railways how to book Train or coaches through irctc know here
How to Book Train or Coaches through IRCTC - फोटो : Istock

इसके अलावा हाल्टिंग चार्ज 7 दिनों के बाद हर एक कोच के लिए 10 हजार रुपये अलग से देना होगा। भारतीय रेलवे ने ट्रेन और कोच को बुक करने को लेकर कई नियमों को बना रखा है। आप जिस ट्रेन की बुकिंग कराएंगे उसमें 18 से लेकर 24 कोच लगे होंगे। इसके अलावा उसमें तीन एसएलआर कोच का लगा होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed