त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। त्योहारों को मनाने के लिए लोग बड़ी मात्रा में दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। ऐसे में सीटों की उपलब्धता न होने के कारण ट्रेन टिकट को बुक कर पाना काफी चुनौतीपूर्ण काम हो जाता है। इस कारण तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना ही एकमात्र विकल्प बचता है। हालांकि, तत्काल टिकट को बुक करना भी आसान काम नहीं है। होली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा सकती है। अगर आप भी होली के मौके पर अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको टिकट नहीं मिल पा रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप होली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: होली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही है ट्रेन में कंफर्म सीट, तो तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 13 Mar 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन