हम में से अधिकतर लोग अपने भविष्य के प्रयोजनों को ध्यान में रखकर बचत करते हैं। आज के इस युग में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है उसमें अच्छी बचत करना भी एक कला है। कई लोग अपने बचत के पैसों को बैंक, एफडी या किसी सरकारी स्कीम में निवेश करते हैं। वहीं मुद्रास्फीति की बढ़ती रफ्तार की तुलना में इनमें से अधिकतर स्कीमें आपको ज्यादा इंटरेस्ट रेट नहीं दे पाती। ऐसे में आपको अपने पैसों को व्यवस्थित ढंग से निवेश करना चाहिए, ताकि आपको आपके निवेश की सही वैल्यू मिल सके। अगर आप भी अपने भविष्य के किन्हीं प्रयोजनों को देखते हुए अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करके महज 10 सालों के अंतराल में 1.2 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
MF SIP: दस सालों में इकट्ठा करना चाहते हैं 1.2 करोड़ रुपये का फंड, इस स्कीम में करें निवेश
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 13 Mar 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन