Which is india's longest train: भारतीय रेलवे नेटवर्क की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। भारतीय ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को कनेक्ट करने का काम करती हैं। देश की कनेक्टिविटी में इनका एक महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं क्या आपको देश की सबसे लंबी दूरी का सफर तय करने वाली ट्रेन का नाम पता है? भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन का नाम विवेक एक्सप्रेस है।
यह ट्रेन न सिर्फ दूरी के लिहाज से खास है, बल्कि देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से को दक्षिणी छोर से जोड़ने का काम भी करती है। असम के डिब्रूगढ़ से चलकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाने वाली यह ट्रेन भारत की भौगोलिक विविधता को एक ही सफर में दिखाने का काम करती है। कई राज्यों से गुजरने के कारण इसमें आपको एक अलग तरह अनुभव मिलता है।
2 of 5
Indian Railways GK
- फोटो : Adobe Stock
विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है, जो कुल 4,160 किलोमीटर का सफर पूरा करती है। यह ट्रेन उत्तर-पूर्व भारत के डिब्रूगढ़ से शुरू होकर दक्षिण भारत में कन्याकुमारी तक जाती है। इस लंबी यात्रा में ट्रेन को पूरा सफर तय करने में करीब 74 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।
Car Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नई कार? जान लें ये जरूरी बातें कर सकते हैं लाखों रुपये की बचत
3 of 5
Indian Railways GK
- फोटो : AdobeStock
इस ट्रेन की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। इसी वजह से इस ट्रेन का नाम विवेक एक्सप्रेस रखा गया। यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान करीब 59 स्टेशनों पर रुकती है और कई बड़े राज्यों से होकर गुजरती है। अलग-अलग राज्यों से होकर गुजरने के कारण यात्रियों को एक ही सफर में अलग अलग खानपान और संस्कृतियों को देखने का मिलता है।
Cyber Fraud: नोट कर लें ये जरूरी नंबर, साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर यहां करें कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस
4 of 5
Indian Railways GK
- फोटो : AdobeStock
डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी जाने वाली इस ट्रेन का नंबर 22504 है, जबकि वापसी में कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ आने पर इसका नंबर 22503 होता है। भारत की सबसे लंबी दूरी का सफर तय करने की वजह से यह ट्रेन देश में काफी लोकप्रिय है।
SBI Alert: एसबीआई का अलर्ट, स्मार्टफोन में भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो जिंदगी भर की कमाई हो सकती है चपत
5 of 5
Indian Railways GK
- फोटो : AdobeStock
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में पैंट्री कार भी उपलब्ध है। यह ट्रेन शाम 7:35 मिनट पर रवाना होती है। वहीं 74 घंटे 20 मिनट का सफर तय करने के बाद रात 9:55 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है।
Room Heater: कमरे के साइज के हिसाब से कौन सा रूम हीटर है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां